फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Heliport in Haldwani

गौलापार में बनेगा होलीपोर्ट, यात्रियों को मिलेगी कई सुविधाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Heliport in Haldwani
हल्द्वानी। गौलापार स्थित हेलीपैड को हेलीपोर्ट में बदला जाएगा। शासन ने इसके लिए बजट जारी कर दिया है। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर भी आमंत्रित कर दिए हैं। यहां पर यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

सरकार पिथौरागढ़, हल्द्वानी सहित कई जगह हेली सेवा शुरू कर चुकी है। गौलापार स्थित हेलीपैड में एक से अधिक हेलीकॉप्टर उतरने के लिए जगह नहीं है। यहां यात्रियों के बैठने, टिकट काउंटर, स्क्रीनिंग आदि की सुविधाएं भी नहीं हैं।
विज्ञापन

इसे देखते हुए राज्य सरकार ने गौलापार स्थित हेलीपैड को हेलीपोर्ट में बदलने का एलान किया है। शासन ने इसके लिए 237.39 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है।
यहां हैंगर, यात्री टर्मिनल, फायर बिल्डिंग, वॉच टॉवर, स्क्रीनिंग, बैठने के लिए स्थान, टिकट काउंटर और बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जा रहा है। इसी वित्तीय वर्ष में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
छह दिन चल रही है हेली सेवा
हल्द्वानी। गौलापार हेलीपैड से सप्ताह में छह दिन हेली सेवा का संचालन हो रहा है। रविवार को यह सेवा बंद रहती है। नायब तहसीलदार हरीश चंद्रा ने बताया कि देहरादून से रविवार को छोड़कर प्रतिदिन 10 बजे हेलीकॉप्टर गौलापार हेलीपैड उतरता है।

यहां से यात्रियों को लेकर पंतनगर जाता है। पंतनगर से सीधे पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरता है। पिथौरागढ़ से दोपहर एक बजे हेलीकॉप्टर गौलापार हेलीपैड पहुंचता है। यहां से यात्रियों को लेकर सीधे पंतनगर के लिए उड़ान भरता है। फिर देहरादून जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed