फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   helicopter service started

रिवर्स पलायन का मार्ग साबित होगी हवाई सेवा : धामी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
helicopter service started
गौलापार से मुनस्यारी,पिथौरागढ़, चम्पावत के लिए हेली सेवा का रिवन काटकर शुभारंभ करते विधायक मोहन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चंपावत के लिए हेली सेवा का वर्चुअल रूप से फ्लैगऑफ कर शुभारंभ किया। पहली हवाई यात्रा हल्द्वानी से मुनस्यारी तक हुई, जिसमें पाइलट, को-पाइलट समेत चार यात्रियों ने उड़ान भरी।
हेरीटेज एविएशन की ओर से संचालित हेलीसेवा के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस हवाई सेवा की लंबे समय से प्रतीक्षा थी। कहा कि कोरोना काल के बाद पलायन कर गए लोगों के लिए यह हवाई सेवा रिवर्स पलायन का मार्ग साबित होगी। इससे पहाड़ के घर पुनः आबाद हो सकेंगे और गांवों में रौनक लौटेगी। इस सेवा के माध्यम से आपात समय में राहत और बचाव कार्यों में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने दिल्ली से वर्चुअल संबोधन में कहा कि इस सेवा से पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि को काफी लाभ मलेगा। बताया कि पिथौरागढ़, चंपावत के विकास के लिए केंद्र ने 140 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक लालकुआं डाॅ़ मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री के सहयोग से उत्तराखंड सरकार ने जनता को किफायती दरों पर यह सेवा उपलब्ध कराई है। इस हेली सेवा का निश्चित रूप से पहाड़ के लोगों को लाभ होगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, निवर्तमान मेयर डॉ. जोगिंदर पाल, एसडीएम सदर पारितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार, हैरिटेज एविएशन के सीईओ रोहित माथुर, जनरल मैनेजर मनीष भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद
---------------

हर दिन दो उड़ान भरेगा हेलीकॉप्टरहल्द्वानी। हैरिटेज एविएशन की ओर से संचालित सात सीटर हवाई सेवा हल्द्वानी से चंपावत, पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के लिए हर दिन दो उड़ान भरेगी। बृहस्पतिवार को पहली फ्लाइट हल्द्वानी से मुनस्यारी के लिए उड़ी। इसमें पायलट कैप्टन प्रताप सिंह, को-पायलट मनीष कुमार के साथ चार यात्री थे। इस दौरान यात्री भरत सिंह ने बताया कि हवाई सेवा का अनुभव काफी सुखद रहा। यात्रा काफी सुगम रही। बताया कि हल्द्वानी में मुनस्यारी में अपने गांव तक टैक्सी से जाने में 10 से 11 घंटे लगते हैं, जबकि हेली सेवा से करीब 45 मिनट में पहुंच गए।

---------------
हेली सेवाओं से प्रदेश में बढ़ेगा पर्यटन
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कुछ दिन पहले ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का शुभारंभ किया है। इसी के साथ जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर देहरादून-अमृतसर, देहरादून-पंतनगर, देहरादून-अयोध्या रूट्स पर भी एयर कनेक्टिविटी शुरू की जाएगी। आगामी समय में त्रियुगीनारायण, लैंसडाउन आदि स्थानों के लिए भी हेलीसेवा की शुरुआत होने वाली है। इससे न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article