फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Helicopter sent for repair, heli service halted

Nainital News: हेलिकाप्टर को मरम्मत के लिए भेजा, हेली सेवा ठप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Helicopter sent for repair, heli service halted
हल्द्वानी। हल्द्वानी से पिथौरागढ़, चंपावत और मुनस्यारी के लिए बीते चार माह पहले शुरू की गई हेली सेवा तीन दिन से ठप है। इससे मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ के दूरस्थ इलाकों को जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हवाई यात्रा में जहां चंद घंटे में पिथौरागढ़, चंपावत और मुनस्यारी पहुंचा जा सकता था, अब सड़क मार्ग से यह दूरी कई घंटों में पूरी हो रही है।
विज्ञापन


बता दें कि शासन ने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सहयोग से इसी साल 22 फरवरी को गौलापार स्थित हेलीपैड से चंपावत, पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के लिए हवाई सेवा शुरू की थी। इसका लाभ स्थानीय लोगों और सैलानियों को मिल रहा था। तीनों स्थानों के लिए हेली सेवा को नियमित रूप से यात्री भी मिल रहे थे, लेकिन पिछले तीन दिन से यह सेवा संचालित नहीं हो रही है जिसके चलते लोगों और सैलानियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले भी जब कुमाऊं के जंगलों में आग लगी थी तब भी दृश्यता की स्थिति ठीक न होने के कारण हेली सेवा कई दिन तक बंद रही थी बाद में दृश्यता में सुधार आने पर पिथौरागढ़ व चंपावत के लिए हेली सेवा फिर से शुरू कर दी गई थी।हेली सेवा के नोडल अधिकारी व एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि पिछले कई दिनों से हेलिकाप्टर लगातार उड़ान भर रहा था लिहाजा उसे मेंटेनेंस के लिए भेजा गया है। मरम्मत के बाद सेवा फिर शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed