{"_id":"6f981caa663109953e20d45a409f8c59","slug":"hedia-lamp-heart-attack-death-of-businessman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी दीपक हेड़िया की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवसायी दीपक हेड़िया की हार्ट अटैक से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Thu, 04 Feb 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी दीपक हेड़िया (लगभग 47 वर्ष) का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से लखनऊ में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शहर के व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने उनके आवास पर जाकर संवेदना जताई।
विज्ञापन
पारिवारिक जानकारी के अनुसार अंबानगर, तल्ली बमोरी निवासी दीपक हेड़िया का लखनऊ में भी कारोबार है। उनका लखनऊ में भी इंद्रानगर कालोनी में आवास है तथा बच्चे लखनऊ में ही पढ़ते हैं। मंगलवार रात करीब ढाई बजे दीपक हेडिया को सीने में दर्द उठा और हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें बुधवार सुबह करीब छह बजे निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए।
विज्ञापन
डाक्टरों ने चैकअप करने के बाद उन्हें हाई सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देख तुरंत आपरेशन भी किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बुधवार सुबह करीब दस बजे उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
व्यवसायी दीपक हेड़िया अपने पीछे पत्नी गीता हेड़िया, पुत्र सुवग्य और पुत्री प्रियांशी को छोड़ गए हैं। बेटा 12वीं और बेटी आठवीं कक्षा में पढ़ती है। दीपक हेड़िया क्रिलोस्कर जेनरेटर इंजन के प्रमुख डीलर होने के साथ-साथ विभिन्न व्यापारिक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े थे।
इसके अलावा नवाबी रोड पर उनका बैंक्वेटहॉल भी है। दीपक हेड़िया पांच भाईयों में तीसरे नंबर के थे। उनके बड़े भाई अनिल हेड़िया किच्छा में फार्म हाउस देखते हैं जबकि सुनील, दीपक और विजय हल्द्वानी में ही रहते हैं। सबसे छोटा भाई जितेंद्र हेड़िया मल्टीनेशनल कंपनी में यूके में है।
भाई विजय हेड़िया ने बताया कि दीपक का अंतिम संस्कार हल्द्वानी में ही चित्रशिला घाट रानीबाग में किया जाएगा। अंतिम शवयात्रा निवास स्थान अंबानगर, तल्ली बमोरी से सुबह नौ बजे चित्रशिला घाट के लिए प्रस्थान करेगी।