फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Health workers will overcome mental health problems

Nainital News: मानसिक स्वास्थ्य संंबंधी समस्याओं से उबारेंगे स्वास्थ्यकर्मी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Health workers will overcome mental health problems
हल्द्वानी। आपदा के दौरान और उसके बाद होने वाली मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और उसके प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने अपने कार्मिकों को मनोसामाजिक देखभाल के लिए प्रशिक्षित करने की पहल की है। सोमवार को नैनीताल रोड स्थित एक होटल मेंं आयोजित प्रशिक्षण का शुभारंभ सीएमओ डॉ. हरीशचंद्र पंत ने किया।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया यह प्रशिक्षण 19 दिसंबर तक चलेगा। इसमें कुमाऊं मंडल के 32 स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, काउंसलर और सामाजिक कार्यकर्ता प्रतिभाग कर रहे हैं। सभी को आपदा से प्रभावित क्षेत्र में साइको सोशल सेवा प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे आपदा से प्रभावित लोगों को मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोसामाजिक सहायता सेवाएं प्रदान कर सकें। राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के सहायक निदेशक डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण के समाप्त होने के बाद पूरे राज्य में लगभग 100 ऐसे प्रशिक्षित कर्मी होंगे जो कि किसी भी प्रकार की आपदा के दौरान प्रभावित लोगों की मनोसामाजिक रूप से देखभाल के लिए सक्षम होंगे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में डॉ. संजीव कुमार मणिकप्पा, एसोसिएट प्रोफेसर निमहांस बेंगलुरू, डॉ.मनोज कांडपाल, एसीएमओ डॉ. एसपी सिंह, एसीएमओ डॉ. आकाश और निमहांस बेंगलुरु के परामर्शदाता डॉ. अनिल मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed