{"_id":"604686418ebc3e59281ac682","slug":"health-secretary-angry-over-sick-facilities-haldwani-news-hld4175125137","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बीमार’ पड़ीं सुविधाओं पर बिफरे स्वास्थ्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बीमार’ पड़ीं सुविधाओं पर बिफरे स्वास्थ्य सचिव
विज्ञापन
हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल का निरीक्षण करते स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी। अमर उजाला
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं पर स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने नाराजगी जताई है। बेस अस्पताल में मशीन से सैनिटाइजर न निकलने, सीटी स्कैन मशीन के कमरे में सीलन देख सचिव का पारा चढ़ गया।
स्वास्थ्य सचिव सोमवार को सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल पहुंचे। सैनिटाइज करने के लिए लगाई गई मशीन से जब सैनिटाइजर नहीं निकला तो वे बिफर गए और फटकार लगाते हुए तत्काल सैनिटाइजर भरवाने के लिए कहा। सीटी स्कैन मशीन के कक्ष में गंदगी और सीलन देखकर भी दंग रह गए। उन्होंने रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विपिन पंत से जवाब मांगा तो बताया गया कि शौचालय के लीक करने के कारण सीलन आ रही है। नेगी ने तत्काल मरम्मत कराने के लिए कहा। डॉ. पंत ने बताया कि सीटी स्कैन बेस में अधिक महंगा होने के कारण कम होते हैं। बाजार के रेट भी बेस अस्पताल से कम हैं। यह भी बताया कि सीटी स्कैन यहां होता है और रिपोर्टिंग बाहर से कराई जाती है। इस पर नेगी ने आपत्ति जताई और कहा कि एनएचएम के अधिकारियों से बात करेंगे कि रेडियोलॉजिस्ट होने के बावजूद बाहर से रिपोर्टिंग क्यों कराई जा रही है। उन्होंने द्वितीय मंजिल पर बंद पड़े कमरों में ड्रेनेज सिस्टम ठीक कराकर उनको शुरू करने के आदेश भी दिए। कार्यवाहक सीएमएस डॉ. धीरेंद्र बनकोटी से कहा कि बेस अस्पताल में 194 बेड हैं और छह डॉक्टर कम हैं।
नई डायलिसिस यूनिट बनाने के निर्देश
हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में पीपीपी पर चल रही डायलिसिस यूनिट में भीड़ को देखकर स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने नई डायलिसिस यूनिट बनाने या इसका विस्तारीकरण करने के लिए कहा। स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं को आदेश दिए कि इसका प्रस्ताव बनाकर भेजें ताकि यूनिट के लिए बजट स्वीकृत कराया जा सके।
विज्ञापन
पूछा-बाजार में कितनी है उधारी है
हल्द्वानी। सचिव ने स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं को आदेश दिए कि छह जिलों के सीएमओ और सीएमएस से बात करें कि बाजार में कितनी उधारी है और कितने बजट की जरूरत है। जिलेवार उसकी रिपोर्ट बनाकर भेजें। रिपोर्ट में यह भी लिखें कि उधारी किस वजह से हुई। शासन से बजट आवंटित कर बकाए का भुगतान अतिशीघ्र कराया जाएगा। स्वास्थ्य महानिदेशक से पूछेंगे कि बजट की कोई दिक्कत नहीं है फिर बजट समय से आवंटित क्यों नहीं हुआ।
एसटीएच में आएगी नई एमआरआई मशीन
हल्द्वानी। स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने सुशीला तिवारी अस्पताल में नई सीटी स्कैन मशीन और सी आर्म मशीन देखी। इसके बाद एसएनसीयू, सी वार्ड, मेडिसिन आईसीयू, डायलिसिस सेंटर देखा। उन्होंने कहा कि एसटीएच के डायलिसिस सेंटर का पर्वतीय जिलों में प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए।
डॉ. भागीरथी जोशी को मिली शाबाशी
हल्द्वानी। स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने महिला अस्पताल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने ऑपरेशन थियेटर से लेकर वार्ड तक देखे। महिला अस्पताल की बेहतर व्यवस्था देखकर सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी और महिला अस्पताल की सीएमएस को शाबाशी दी। महिला अस्पताल में सीएमएस रहते हुए डॉ. भागीरथी जोशी ने अस्पताल को बेहतर करने में मेहनत की थी।
एसटीएच में न्यूरो विभाग को किया जाएगा बेहतर
हल्द्वानी। स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने कहा कि एसटीएच में न्यूरो विभाग को बेहतर किया जाएगा ताकि मरीजों को रेफर न करना पड़ा। ट्रामा आईसीयू के उपकरण खराब होने और पीपीई खरीद में हुई गड़बड़ी की जांच रिपोर्ट आने पर किसी को बक्शा नहीं जाएगा।
सोमवार को एसटीएच के सभागार में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी से अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज स्थानांतरित हुए डॉक्टर वहीं आवास लेकर काम करें। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आवास खाली कराने की प्रक्रिया शुरू करें। अल्मोड़ा में डॉक्टरों की कमी है। उसको पूरा करके एमबीबीएस प्रथम वर्ष शुरू कराने का प्रयास करेंगे।
सचिव ने कहा कि हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ट्रामा आईसीयू के उपकरण खराब हुए थे साथ ही पीपीई किट खरीद में गड़बड़ी का मामला भी संज्ञान में आया था। दोनों मामलों की जांच रिपोर्ट आने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों और विशेषज्ञों की कमी को दूर करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। 763 डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए मेडिकल चयन बोर्ड को भेजा गया है। मार्च तक चार सौ से पांच सौ नए सामान्य डॉक्टर प्रदेश को मिल जाएंगे। मई में नर्सों की कमी भी काफी हद तक दूर हो जाएगी।
कम लोगों ने क्यों लगवाया टीका
हल्द्वानी। स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में कोविड टीकाकरण का रजिस्टर देखकर पूछा कि सोमवार को कितने लोगों ने टीका लगवाया। पंजीकरण काउंटर पर बैठे व्यक्ति ने बताया कि 122 ने टीका लगवाया। इस पर पूछा कि टीका लगवाने वालों की संख्या इतनी कम क्यों है। क्या टीकाकरण के लिए पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं किया गया।