फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   He ran into Gaula in panic, people's lives were in danger.

Haldwani News: दहशत बनकर अस्थायी पुल के ऊपर से बहा पानी, सांसत में रही लोगों की जान; रोकी गई आवाजाही

Tue, 01 Oct 2024 10:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Tue, 01 Oct 2024 10:49 AM IST
सार

गौला नदी में 22 सितंबर से बनाई जा रही अस्थायी सड़क से सोमवार को वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। इस बीच सिंचाई विभाग के गौला बैराज से पानी छोड़ने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया। इससे वहां से गुजर रहे वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
He ran into Gaula in panic, people's lives were in danger.
पानी बड़ने के चलते बहे वैकल्पिक मार्ग के हिस्से से लोगों को दूर रखने के लिए पत्थर लगाते लोग।   

विस्तार

गौला नदी में 22 सितंबर से बनाई जा रही अस्थायी सड़क से सोमवार को वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। इस बीच सिंचाई विभाग के गौला बैराज से पानी छोड़ने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया। इससे वहां से गुजर रहे वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। वाहन चालक किसी तरह तेज रफ्तार से नदी आर-पार करने लगे। तेज बहाव से कोई जानमाल की हानि नहीं हुई लेकिन आ अस्थायी सड़क के लिए डाली गई मिट्टी और पत्थर बह गए। अगर बहाव बढ़ता तो बड़ा हादसा हो सकता था। भाजपा ने सिंचाई विभाग के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


सोमवार को गौला नदी में बनाई जा रही 1.5 किमी लंबी अस्थायी सड़क से वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई। वाहनों की आवाजाही के दौरान गौला बैराज से सिल्ट साफ करने के लिए बैराज के गेट खोलने के कारण अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने से अस्थायी सड़क से आवाजाही कर रहे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। अफरातफरी मचने से पूर्व करीब 150 वाहनों सड़क से आवाजाही कर चुके थे। पहाड़ों में बारिश की संभावना से नदी का जलस्तर न बढ़े, इसलिए जिला प्रशासन ने रात के वक्त इस सड़क से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। मंगलवार को जलस्तर सामान्य रहने के बाद इसे यातायात के लिए खोला जाएगा। भाजपा नेता मुकेश बेलवाल का कहना है कि सिंचाई विभाग को इस तरह बिना चेतावनी के पानी नहीं छोड़ना चाहिए था। गनीमत रही कि पानी के बहाव से अस्थायी सड़क की मिट्टी और कुछ पत्थर बहे। बाल-बाल हादसा टल गया। उन्होंने पुलिस से सिंचाई विभाग के खिलाफ कर्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


15 ग्राम पंचायतों के लोग परेशान
गौला पुल की एप्रोच सड़क के बहने के बाद से गौलापार की 11 और चोरगलिया क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों के लोग परेशान हैं। एप्रोच सड़क बहने के बाद यहां के ग्रामीण काठगोदाम होते हुए 15 किलोमीटर अतिरिक्त सफर कर हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। गौला पुल से आवाजाही होने पर उन्हें मात्र छह किमी चलना पड़ता था। सिंचाई विभाग के बैराज से अचानक पानी छोड़ने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौला बैराज में सिल्ट साफ करने के लिए सिंचाई विभाग ने पानी छोड़ दिया। पानी से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। सुरक्षा को देखते हुए रात में वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। मंगलवार को सुरक्षा के बीच फिर अस्थायी सड़क से यातायात को खोला जाएगा।

-परितोष वर्मा, एसडीएम हल्द्वानी

सिंचाई विभाग के खिलाफ तहरीर मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-विमल मिश्रा, थानाध्यक्ष काठगोदाम

बैराज खोलने की सूचना जल पुलिस को दे दी गई थी। गौला बैराज में सिल्ट जमा हो गया था, हर रोज पानी छोड़ा जाता है। अगर यह प्रक्रिया नहीं की गई तो पेयजल का संकट गहरा जाएगा। वर्तमान में गौला बैराज में 1067 क्यूसेक पानी आ रहा है। 919 क्यूसेट पानी को छोड़ा गया है। 148 क्यूसेक पानी जल संस्थान और रेलवे को दिया जाता है। सिल्ट को साफ करने के लिए आजकल दो गेट खोले जा रहे हैं।
-डीएस रावत, ईई सिंचाई विभाग हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed