{"_id":"68d42e55fa9478617e0aec15","slug":"hd-djd-haldwani-news-c-8-1-hld1048-642826-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: निजी अस्पताल में आपरेशन के दौरान मरीज की मौत, देर रात हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: निजी अस्पताल में आपरेशन के दौरान मरीज की मौत, देर रात हंगामा
विज्ञापन
हल्द्वानी। एक निजी अस्पताल में आपरेशन के दौरान मरीज की मौत होने पर देर रात जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने डाक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। हंगामा बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत किया।
रामपुर रोड स्थित पंचायत घर किशनपुर घुड़दौड़ा निवासी ललित मोहन सिंह (45) को गुर्दे में 11 एमएम पथरी की शिकायत थी। बुधवार को परिजन ललित को उपचार के लिए मुखानी नहर कवरिंग रोड पर एक निजी अस्पताल लाए थे जहां उनका आपरेशन होना था। ललित के भाई भरत मोहन सिंह का आरोप है कि डॉक्टर दोपहर डेढ़ बजे उनके भाई को आपरेशन के लिए लेकर गए थे। शाम छह बजे उन्हें ओटी में बुलाया गया जहां उनके भाई की मौत हो गई थी। भरत मोहन सिंह का आरोप है कि उनका भाई घर से चलकर आया था। आपरेशन में डाक्टर की लापरवाही से उनके भाई की मौत हुई। मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को हुई उन्होंने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया और डाक्टर पर कार्रवाई की मांग की। देर रात तक हंगामा चलता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसआई रोहताश सागर ने बताया कि हंगामे कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। परिजनों को भरोसा दिया कि मामले की जांच की जाएगी।