फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Havildar Ranveer Rawat martyred in Manipur

हवलदार रणवीर रावत मणिपुर में शहीद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Havildar Ranveer Rawat martyred in Manipur
हल्द्वानी रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर, मणिपुर में शहीद हुए 13 असम रायफल के शहीद हवलदार रणबीर सि - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। असम रायफल में तैनात हल्द्वानी निवासी हवलदार रणवीर सिंह रावत मणिपुर में शहीद हो गए। 27 जनवरी की सुबह स्थानीय आतंकी गुटों ने घात लगाकर उन पर हमला बोल दिया था। शुक्रवार को रानीबाग में चित्रशिला घाट पर उनकी अंत्येष्टि कर दी गई।
विज्ञापन

चांदनी चौक बल्यूटिया गांव निवासी रणवीर सिंह 26 जनवरी की सुबह मणिपुर के सैलून क्षेत्र में अपने साथियों के साथ पेट्रोलिंग पर गए थे। 27 जनवरी की सुबह 6:30 बजे स्थानीय आतंकी गुटों ने घात लगाकर उन पर हमला बोल दिया। रणवीर की बाईं जांघ में दो गोलियां लगने पर साथी उन्हें आर्मी अस्पताल ले गए। सुबह 7:30 बजे उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह सात बजे उनका शव चांदनी चौक बल्यूटिया गांव पूरनपुर स्थित घर पहुंचा। इस दौरान उनके अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 11 बजे रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके दोनों बेटों की मौजूदगी में दोनों भाइयों ने चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

पिता भी थे फौज में, भाई और उसका बेटा भी फौज में
हल्द्वानी। रणवीर के पिता हिम्मत सिंह रावत 3 गढ़वाल रायफल में हवलदार थे। उनके बड़े भाई लक्ष्मण सिंह रावत भी असम रायफल में सूबेदार हैं। लक्ष्मण सिंह का बेटा दिनेश सिंह रावत बंगाल इंजीनियर में सिपाही है। रणवीर तीन भाइयों में सबसे छोटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 साल पहले चमोली से हल्द्वानी आ गया परिवार
हल्द्वानी। रणवीर का परिवार मूल रूप से थाला, थराली जिला चमोली का रहने वाला है। परिवार 11 साल पहले हल्द्वानी आ गया था। रणवीर और लक्ष्मण ने चांदनी चौक बल्यूटिया गांव में घर बनाए थे। परिवार में रणवीर की मां भी हैं। मझले भाई राजेंद्र मूल गांव में रहते हैं।
24 जनवरी को फोन पर हुई थी बात
हल्द्वानी। रणवीर की पत्नी बसंती देवी, दोनों बेटों मनीष और प्रियांशु को यकीन नहीं हो रहा है कि उनके ऊपर दु:ख का इतना बड़ा पहाड़ टूट गया है। मनीष ने बताया कि 24 जनवरी को पापा का फोन आया था, तब लंबी बात की थी। रणवीर के भाई लक्ष्मण ने बताया कि 26 जनवरी को वीडियो कॉल के जरिये बात की थी। रणवीर पिछले साल आठ जुलाई को घर आए थे और दो अक्तूबर को ड्यूटी पर गए थे। उस दौरान बड़े बेटे मनीष का उपनयन संस्कार भी कराया गया था। उन्हें मार्च में फिर घर आना था।

भाई ने निभाया यूनिट का फर्ज
हल्द्वानी। रणवीर के भाई लक्ष्मण ने बताया कि वह नागालैंड में ड्यूटी पर थे। उन्हें पता चल गया था कि उनका भाई अब जिंदा नहीं है। उन्होंने खुद को संभाला मगर यह बात घर वालों को नहीं बताई। रणवीर के अनुसार जब तक असम राइफल की ओर से यह जानकारी रणवीर के घर तक नहीं दी जाती तब तक वह ऐसा नहीं कर सकते थे। दोपहर एक बजे मनीष को असम रायफल की ओर से शहीद होने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed