फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Harshit, Avni, Yazdan were the winners of Uttarakhand talent show

उत्तराखंड टैलेंट शो के हर्षित, अवनी, याजदान रहे विजेता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Harshit, Avni, Yazdan were the winners of Uttarakhand talent show
रामनगर में आयोजित टैलेंट में शो में मुख्य अतिथि के साथ विजेता। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। कौशल एकेडमी इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट कानिया रामनगर की ओर से आयोजित उत्तराखंड टैलेंट शो 2022 के अलग-अलग वर्गों में हर्षित पाठक, अवनी बिष्ट और याजदान प्रथम रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने किया।
विज्ञापन

ग्रांड फिनाले के अंतिम दिन कुल चयनित 50 प्रतिभागियों में से गायन प्रतियोगिता हर्षित पाठक प्रथम, अनस शेख द्वितीय और गीत सागर बैरागी तृतीय रहे। जूनियर वर्ग नृत्य में अवनी बिष्ट प्रथम, एकम सिंह द्वितीय, रिद्धिमा और मन्नत आर्या तृतीय रहीं। सीनियर नृत्य प्रतियोगिता में याजदान प्रथम, मिलन द्वितीय और मनीषा उपाध्याय तृतीय रहीं। गायन में शौर्य सौरव को सांत्वना पुरस्कार मिला। कार्यक्रम की एंकर दीपिका जोशी ने अपनी मृदुल आवाज से चार चांद लगा दिए। संस्थान के चेयरमैन डॉ. गिरीश घुघत्याल और डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने शो के सीजन-एक का केक काटकर समापन किया। डांस इंडिया डांस के हरुन राव ने विजेता अवनी बिष्ट को सुपर डांसर सीजन- पांच में भेजने की बात कही। इस दौरान आर्किटेक्ट एमएस नेगी, अतुल मेहरोत्रा, देशराज चौधरी, सुरेश घुघत्याल, परवेज मलिक, उमेश सती, चार्टर्ड अकाउंटेंट सलील गुप्ता, रवि शंकर शर्मा, चंद्रशेखर परगाई, हर्षिता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed