फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Harish Rawat reached Bhimtal block chief's house to drink tea

भीमताल ब्लॉक प्रमुख के घर चाय पीने पहुंच गए हरीश रावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Harish Rawat reached Bhimtal block chief's house to drink tea
भीमताल (नैनीताल)। अपनी सियासी गतिविधियों से सभी को चौंकाने वाले पूर्व सीएम हरीश रावत शुक्रवार की शाम भीमताल के ब्लॉक प्रमुख और वरिष्ठ नेता डॉ. हरीश बिष्ट के गेठिया स्थित घर पहुंच गए। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। परिवार के लोगों ने हरीश रावत का गुलदस्ते से स्वागत किया। दोनों नेताओं की चाय पर चर्चा के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि डॉ. हरीश बिष्ट जल्द ही जल्द भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

हल्द्वानी में भाजपा और कांग्रेस के बड़े कार्यक्रमों से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। हरीश रावत चार दिन से जिले में ही डेरा डाले हुए हैं। शुक्रवार की शाम वह विधायक संजीव आर्य समेत कई कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ हरीश बिष्ट के आवास पर पहुंच गए। चाय पर चर्चा के बहाने कई मुद्दों पर चर्चा हुई। डॉ. बिष्ट ने भीमताल ब्लॉक क्षेत्र में कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन

यशपाल और संजीव के साथ भाजपा में गए थे बिष्ट
भीमताल। डॉ. हरीश बिष्ट पूर्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। दो साल पहले यशपाल आर्य और संजीव आर्य के साथ वह भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उनकी पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता बिष्ट ने भी कांग्रेस छोड़ी थी। बिष्ट छात्र राजनीति से ग्राम पंचायत, जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत की राजनीति में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा के भाजपा में शामिल होने के बाद कई भाजपाइयों की टिकट की आस टूटी हुई है। इस क्रम में बिष्ट और हरीश रावत का मिलन कई चर्चाओं को जन्म दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शिष्टाचार मुलाकात करने के लिए घर पर आए थे। वह एक घंटे तक घर पर रहे। इस दौरान सामान्य चर्चा हुई। अभी कांग्रेस में शामिल होने का कोई विचार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed