{"_id":"62c48d2f5f4bd43ba5221c2a","slug":"handle-pandal-story-collection-released-ramnagar-news-hld468124411","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडल पैंडल कहानी संग्रह का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडल पैंडल कहानी संग्रह का विमोचन
विज्ञापन
रामनगर में हैंडल पैंडल कहानी संग्रह का विमोचन करते हुए अतिथिगण।
- फोटो : RAMNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। कहानियां व्यक्ति को समाज से जोड़ती हैं और हर किसी के जीवन में कहानियों का अपना तजुर्बा है। यह उद्गार अतिथि वक्ताओं ने मितेश्वर आनंद के कहानी संग्रह हैंडल पैंडल के लोकार्पण के दौरान व्यक्त किए।
कोसी रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में हुए कार्यक्रम में बताया गया कि कहानी संग्रह लेखक के बचपन और किशोरावस्था के दौरान स्कूली दिनों की घटनाओं पर आधारित किस्सागोई है जो पाठकों को हंसाने, गुदगुदाने के साथ ही व्यक्ति के बाहर और भीतर की दुनिया के बीच चलने वाले अंतर्द्वंद्व को भी दर्शाती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यावरणविद् पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि पत्रकार, लेखक रमेश भट्ट, प्रो. अधीर कुमार रहे।
गणेश रावत के संचालन में हुए कार्यक्रम में मितेश्वर के बचपन के दोस्त सुक्खी, अनूप, गोलू, शफ़ी, शिक्षक खेमकरण रावत, मदन बिष्ट, डॉ. सत्यप्रकाश मिश्र, अनिल खुलासा, मनमोहन अग्रवाल, पूरण पांडे, सनत कुमार, शिवशंकर, संजीव अग्रवाल, इमरान खान, सुरेश लाल, अभिजय नेगी, संजय छिमवाल, नवीन पोखरियाल, अतुल मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।