फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Half burnt body of missing youth found in ditch

लापता युवक का अधजला शव खाई में मिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 02:57 AM IST
विज्ञापन
Half burnt body of missing youth found in ditch
मृतक चंदन सिंह। - फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के अधौड़ा डूंगरी में सोमवार को एक युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त गौनियारों निवासी चंदन सिंह पुत्र शिवराज सिंह के रूप में हुई है। वह पहली जून को अपनी ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन ससुराल नहीं पहुंचा था और तभी से लापता था। युवक के परिजन और ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं उन्होंने युवक की हत्या कर उसे खाई में फेंकने का आरोप लगाया है। राजस्व पुलिस और मुक्तेश्वर पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

ओखलकांडा के गौनियारों निवासी चंदन सिंह (35) पुत्र शिवराज सिंह पहली जून को घर से ससुराल अमजड़ अपनी पत्नी को लाने के लिए गया था लेकिन वह तब से न तो ससुराल पहुंचा और न ही घर वापस लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की मगर उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। रविवार को युवक के चाचा पान सिंह ने तहसील में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। वहीं सोमवार को क्षेत्र के लोगों को अधौड़ा डूंगरी में चट्टान के नीचे खाई से दुर्गंध आने पर स्थानीय ग्रामीणों ने खाई में उतरकर देखा तो उन्हें एक युवक का अधजला शव सड़ी हालत में दिखाई दिया। देर शाम उसकी शिनाख्त परिजनों ने चंदन सिंह के रूप में की।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि चंदन की शादी वर्ष 2019 में हुई थी। वह घर में ही खेतीबाड़ी का काम करता था। ग्रामीणों और परिजनों ने चंदन की हत्या की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि युवक की शिनाख्त मिटाने के लिए उसके मुंह पर पहले तेजाब फेंका गया होगा और उसके बाद उसे खाई में फेंक दिया होगा। युवक का शव मिलने पर राजस्व पुलिस और मुक्तेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची। धारी एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया शव की शिनाख्त चंदन सिंह के रूप में हुई है। घटना के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक कुछ दिनों से लापता चल रहा था। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed