फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani violence News: exclusiv photo of Haldwani violence

PHOTOS: हल्द्वानी हिंसा की आग में जलने वाले बनभूलपुरा का अब कैसा हाल, सामने आई एक्सक्लूसिव तस्वीरें

Mon, 12 Feb 2024 03:35 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 12 Feb 2024 03:35 PM IST
सार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाकों को छोड़कर अन्य क्षेत्र से कर्फ्यू हटा दिया गया है। हल्द्वानी पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। बनभूलपुरा इलाके से अब तक करीब 300 परिवार घर में ताला लगाकर यूपी चले गए हैं। तस्वारों में देखें अभी का हाल...

विज्ञापन
Haldwani violence News: exclusiv photo of Haldwani violence
हल्द्वानी हिंसा की ताजा तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आठ फरवरी को सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे और धर्मस्थल को हटाने के विरोध में हुए उपद्रव के बाद से पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। हल्द्वानी पुलिस की कार्रवाई के डर से लोगों का बनभूलपुरा को छोड़ना जारी है। 

विज्ञापन

Haldwani violence News: exclusiv photo of Haldwani violence
हल्द्वानी हिंसा - फोटो : अमर उजाला
अब तक करीब 300 परिवार घर में ताला लगाकर यूपी चले गए हैं। लगातार लोगों का पलायन जारी है। रविवार सुबह वाहन नहीं मिलने के कारण लोग पैदल ही लालकुआं पहुंच गए। यहां से वह ट्रेन से बरेली को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Haldwani violence News: exclusiv photo of Haldwani violence
हल्द्वानी हिंसा के बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बनभूलपुरा क्षेत्र से कई लोगों को हिरासत में लिया था। आरोप है कि पुलिस ने इस दौरान हल्का बल प्रयोग भी किया। कई दिनों तक कर्फ्यू रहने की आशंका और पुलिस से डरकर लोगों ने पलायन तेज कर दिया है। 
विज्ञापन

Haldwani violence News: exclusiv photo of Haldwani violence
हल्द्वानी हिंसा की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लगातार उपद्रवियों की पहचान में जुटी है। उपद्रवियों को हिरासत में लेने का सिलसिला जारी है। रविवार को 30 लोगों को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया। उधर दोबारा दबिश देकर 30 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

Haldwani violence News: exclusiv photo of Haldwani violence
हल्द्वानी हिंसा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कॉल डिटेल और संदिग्धों के मोबाइल को खंगाल रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मोबाइल से 150 से अधिक फोटो, वीडियो पुलिस ने कब्जे में ली है। गिरफ्तार आरोपियों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस को कुछ मोबाइल में बरेली, यूपी में रहने वाले लोगों के नंबर भी मिले हैं। इन नंबरों से हिंसा से पहले और बाद में लगातार बात हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed