{"_id":"65dc00808ab5ad2a100a5184","slug":"haldwani-violence-mastermind-mastermind-malik-is-the-owner-of-property-worth-billions-in-india-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani: अरबों की संपत्ति का मालिक है मास्टरमाइंड मलिक, नैनीताल से गुजरात तक छुपने के कई ठिकाने; अब कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: अरबों की संपत्ति का मालिक है मास्टरमाइंड मलिक, नैनीताल से गुजरात तक छुपने के कई ठिकाने; अब कार्रवाई
Mon, 26 Feb 2024 08:37 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 26 Feb 2024 08:37 AM IST
सार
Haldwani Violence Mastermind: हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक का साम्राज्य अरबों का है। मलिक के पास नैनीताल, हल्द्वानी, फरीदाबाद, गुजरात, मुंबई, चंडीगढ़ और भोपाल सहित कई जगह अरबों की संपत्ति है। मलिक के पास छुपने के कई ठिकाने हैं।
विज्ञापन
मोस्टवांटेड अब्दुल मलिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बनभूलपुरा उपद्रव का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक का साम्राज्य अरबों का है। मलिक के पास नैनीताल, हल्द्वानी, फरीदाबाद, गुजरात, मुंबई, चंडीगढ़ और भोपाल सहित कई जगह अरबों की संपत्ति है। कई जगह उसके करोड़ों रुपये के ठेके भी चल रहे हैं। देशभर में मलिक के पास छुपने के कई ठिकाने हैं।
विज्ञापन
अब्दुल मलिक की संपत्ति की जब प्रशासन-पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसका साम्राज्य बहुत बड़ा है। उत्तराखंड ही नहीं, कई राज्यों में उसकी अरबों की संपत्ति है। कई जगह उसके ठेके और अन्य काम चलते हैं।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Abdul Malik: मलिक को पनाह देने वालों पर पुलिस की नजर, दो-दो दिन मास्टरमाइंड को अपने घर में रखा; होगी कार्रवाई
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार, फरीदाबाद में उसके पास कई एकड़ जमीन और संपत्ति है। गुजरात और भोपाल में भी उसके काम चलते हैं। दिल्ली में भी उसकी संपत्ति है। चंडीगढ़ में उसके पास एक बड़ा ठेका है। इसके अलावा, यूपी में उसकी कई जगह जमीन है। देशभर में मलिक के कई जगह छिपने के ठिकाने हैं। कई दिन तक वह इन्हीं ठिकानों पर छिपा रहा।