हल्द्वानी वासियों सावधान! यह खबर आपके बड़े काम की...आज घर से बाहर निकलने से पहले जरूर देखें रूट प्लान
आज दशहरे पर हल्द्वानी की ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। अगर आप दोपहर बाद शहर में जाने का कार्यक्रम बना रहे हैं तो रूट प्लान देखकर ही निकलें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दशहरे पर हल्द्वानी की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। यदि आप दोपहर बाद शहर में जाने का कार्यक्रम बना रहे हैं तो रूट प्लान देखकर ही निकलें। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए रूट प्लान जारी किया है। यह दोपहर दो बजे से लागू होगा। यह प्लान रावण के पुतले दहन तक जारी रहेगा। पुलिस ने रामलीला मैदान में हो रहे दशहरा पर्व देखने आने वाले लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों की जगह सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करें।
रोडवेज और निजी बसों का मार्ग
- रामपुर रोड से आने वाली सभी बसें टीपी नगर तिराहे से डायवर्ट कर तीनपानी तिराहे से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम पहुंचेंगी।
- बरेली रोड से आने वाली सभी बसें गौलापार बाईपास होते हुए काठगोदाम होते हुए हल्द्वानी पहुंचेंगी।
- कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाली समस्त बसों को लालडांठ तिराहे से होते पनचक्की तिराहे से कॉलटैक्स तिराहे से हल्द्वानी की ओर भेजा जाएगा।
- रोडवेज स्टेशन से बरेली रोड और रामपुर रोड की ओर जाने वाली सभी बसों को केमू स्टेशन से ताज चौराहा होते हुए गौला बाईपास से भेजा जाएगा।
- रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाली रोडवेज बस तिकोनिया होते हुए हाइडिल तिराहे से नैनीताल रोड से डायवर्ट कर कालाढूंगी रोड की ओर भेजा जाएगा।
बड़े वाहन
- रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले सभी बड़े वाहनों को टीपी नगर तिराहे से तीनपानी होते हुए गौला बाईपास भेजा जाएगा।
- बरेली रोड से आने वाले बड़े वाहनों को तीनपानी से गौला बाईपास होते हुए भेजा जाएगा।
- कालाढूंगी की ओर से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को लालडांठ तिराहे से होते हुए पनचक्की से नैनीताल रोड पर भेजा जाएगा।
- पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले बड़े वाहन गौलापार होते हुए चलेंगे।
छोटे वाहन ऐसे जाएंगे
- बरेली रोड की ओर से आने वाले अैर पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को तीनपानी तिराहे से डायवर्ट कर गौलापार की ओर भेजा जाएगा। शेष छोटे वाहनों को गांधी इंटर कॉलेज तिराहे से डायवर्ट कर एफटीआई तिराहा से आईटीआई तिराहा होते हुए मुखानी चौराहे से नैनीताल रोड/भीमताल रोड की ओर भेजा जाएगा।
- रामपुर रोड की ओर से आने वाले और पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को आईटीआई तिराहा से डायवर्ट कर मुखानी चौराहे होते हुए पनचक्की तिराहे से हाइडिल तिराहे से नैनीताल रोड की ओर भेजा जाएगा।
- कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को मुखानी चौराहा से कुल्यालपुरा चौराहा होते हुए नैनीताल रोड की ओर भेजा जाएगा।
- नैनीताल रोड की ओर से आने वाले एवं बरेली रोड की ओर जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को नारीमन तिराहा काठगोदाम से गौला बाईपास होते हुए तीनपानी बरेली रोड की ओर भेजा जाएगा।
- रामपुर रोड / कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले शेष वाहनों को कॉलटैक्स तिराहे /हाइडिल तिराहे से पनचक्की मुखानी चौराहा / लालडांठ तिराहे की ओर भेजा जायेगा। शेष वाहनों को डिग्री कॉलेज तिराहे से मुखानी की ओर भेजा जाएगा।
ऑटो का संचालन
- कालाढूंगी रोड पर जाने वाले टेंपो जेल रोड तिरहा से चलेंगे। n नैनीताल रोड को जाने वाले टेंपो ऑफिसर कॉलोनी, रामपुर रोड को जाने वाले टेंपो, मैजिक एचएन इंटर कॉलेज से चलेंगे।
यहां वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद
- छोटे-बड़े वाहन सिंधी चौराहे, सिटी चौराहे, कालाढूंगी चौराहे, ओके होटल, ताज चौराहे से बाजार में प्रवेश नहीं करेंगे।
- नैनीताल तिराहा से मंगलपडाव तक कोई भी वाहन प्रवेश नहीं करेगा। nबरेली रोड से आने वाले वाहन मंगलपड़ाव से लाइन नंबर एक से ताज चौराहा एवं केमू स्टेशन से वर्कशाप लाइन होते हुए तिकोनिया को जाएंगे।
पार्किंग व्यवस्था
- दो पहिया वाहन - स्टेडियम वाली रोड पर पार्क और सिंधी चौराहे में बनी पार्किंग, लक्ष्मी शिशु मंदिर (मंगलपडाव) में पार्क होंगे।
- चारपहिया वाहन- कालाढूंगी रोड के वाहन पर्वतीय उत्थान मंच, रामपुर रोड से आने वाले एचएन इंटर कॉलेज में, नैनीताल रोड से आने वाले वर्कशॉप लाइन, बरेली रोड से आने वाले वाहन गांधी इंटर कॉलेज के पास पार्क होंगे।
रामनगर की ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव
शहर की पुरानी तहसील के पार्किंग में रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्ट किया है। यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने बताया कि 24 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे से रात्रि नौ बजे तक रानीखेत रोड पर लखनपुर चुंगी से कार्बेट किंगडम तक चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। मेलास्थल आने वाले दो पहिया वाहन चालक लखनपुर चुंगी से एमपीआईसी तिराहे तक अपने पार्क कर सकेंगे।
काशीपुर रोड से आने वाले समस्त वाहनों को कार्बेट किंगडम से डायवर्ट किया जाएगा। हल्द्वानी को जाने वाले वाहन पूर्व निर्धारित मार्ग से ही जाएंगे। n काशीपुर से गर्जिया, रानीखेत जाने वाले वाहन कार्बेट किंगडम तिराहे से हल्द्वानी बस अड्डा, कोसी बैराज, डिग्री काॅलेज होते हुए लखनपुर चुंगी से गर्जिया की ओर जाएंगे। n गर्जिया की ओर से काशीपुर को जाने वाले सभी वाहन लखनपुर चुंगी से कोटद्वार रोड होते हुए ऊटपड़ाव पुलिया से चोरपानी चौराहे से शिवलालपुर चुंगी से काशीपुर रोड को जाएंगे। गर्जिया की ओर से हल्द्वानी जाने वाले वाहन लखनपुर से डिग्री काॅलेज से कोसी बैराज होते हुए जाएंगे। n गर्जिया, लखनपुर, पम्पापुरी, भरतपुरी, इंदिरा कॉलोनी, पैंठपड़ाव आदि क्षेत्रों से मेलास्थल आने वाले चार पहिया वाहनों की पार्किंग डिग्री काॅलेज के सामने और दो पहिया वाहनों की पार्किंग एमपीआईसी तिराहा व रोडवेज स्टेशन के बीच मुख्य मार्ग के बगल वाली रोड पर की जाएगी।