{"_id":"84edf7ab833e1be21b8742b09b91eee3","slug":"haldwani-time-judge-two-lawyers-made-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी बार के दो वकील जज बने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी बार के दो वकील जज बने
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
Updated Sun, 18 Oct 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी बार एसोसिएशन के दो अधिवक्ता जज बनाए गए हैं। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दोनों को बधाई दी है।
विज्ञापन
देवलचौड़ खाम निवासी प्रकाश आर्या और भीमताल निवासी रमेश पलड़िया जज बने हैं। प्रकाश आर्या पिछले 15 साल से हल्द्वानी जजी में वकालत का कार्य करते हैं।
अमर उजाला से बातचीत में प्रकाश आर्या ने बताया कि उन्होंने एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन और अल्मोड़ा से एलएलबी किया है। पिता पूरन चंद आर्या रिटायर्ड शिक्षक हैं। मां घरेलू महिला हैं।
पत्नी मंजूलता जीजीआईसी चोरगलिया में अंग्रेजी की प्रवक्ता हैं। उन्होंने माता-पिता और पत्नी को इसका श्रेय दिया है। इधर बार एसोसिएशन के उपसचिव कुंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों अधिवक्ताओं के जज बनाए जाने पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य वकीलों ने बधाई दी है।
विज्ञापन