फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani News: water crisis in haldwani

हल्द्वानी में पानी की किल्लत: छह हजार घरों में नहीं मिल रहा पेयजल, तरसे लोग; जानें जल संस्थान का जवाब

Sat, 02 Mar 2024 02:41 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 02 Mar 2024 02:41 PM IST
सार

हल्द्वानी के डहरिया और दमुवाढूंगा फॉरेस्ट चौकी के नलकूप खराब होने से इनसे संबंधित क्षेत्रों के छह हजार घरों में पानी की किल्लत बनी हुई है। कई इलाकों में टैंकरों से भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पाया। जिससे सभी लोग परेशान है।

विज्ञापन
Haldwani News: water crisis in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के डहरिया और दमुवाढूंगा फॉरेस्ट चौकी के नलकूप खराब होने से इनसे संबंधित क्षेत्रों के छह हजार घरों में पानी की किल्लत बनी हुई है। कई इलाकों में टैंकरों से भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पाया। इधर दमुवाढूंगा के कई इलाकों में पानी की समस्या बनी रही। परेशान लोग दिन भर पानी की मांग के लिए जल संस्थान के अधिकारियों को फोन करते रहे।

विज्ञापन
बीते बुधवार से डहरिया और दमुवाढूंगा फॉरेस्ट चौकी के नलकूप खराब हैं। टैंकरों के जरिये बांटा जा रहा पानी भी पर्याप्त नहीं हो रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि टैंकर के माध्यम से कुछ ही बर्तनों में पानी बांटा जाता है जो दैनिक कार्यों में समाप्त हो जाता है।
विज्ञापन


ये पढ़ें-Uttarakhand Leopard News: उत्तराखंड में तेंदुओं की कितनी आबादी, चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने; जानें डिटेल
विज्ञापन
विज्ञापन

जल संस्थान के एई नीरज तिवारी ने बताया कि नलकूप की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्र में पर्याप्त व्यवस्था कराए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही नलकूप की मोटर लगाकर सप्लाई शुुरू कराने की व्यवस्था की जा रही है।

तीन हजार लोग बिजली के लिए परेशान
वहीं, नैनीताल रोड पर केबल बदले जाने के कारण शुक्रवार को पांच हजार की आबादी को बिजली के लिए परेशान रहना पड़ा। एसडीओ नीरज तिवारी ने बताया कि नैनीताल रोड से कुल्यालपुरा तक बाईपास केबल बदली जानी है जिसके चलते यह दिक्कतें देखने को मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही रोस्टर जारी किया जाएगा। फिलहाल सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक छोटे-छोटे शटडाउन लेकर यह कार्य किया जा रहा है। 

देवलचौड़ में लो वोल्टेज और बिजली कटौती से लोग परेशान
हल्द्वानी के देवलचौड़ बंदोबस्ती में लो वोल्टेज और बेलबाबा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली कटौती की समस्या से शुक्रवार को डेढ़ हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान रहे। देवलचौड़ बंदोबस्ती के कुछ लोगों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भी दिया। बेलबाबा फीडर में मेंटीनेंस काम चल रहा है। एसडीओ शुभा जोशी ने बताया कि रोस्टर के तहत लाइन शिफ्टिंग और मेंटीनेंस का कार्य किया जा रहा है। लो वोल्टेज की समस्या ही कोई भी शिकायत नहीं पहुंची है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed