{"_id":"65b764ab780dd1f6dc006c7a","slug":"haldwani-municipal-corporation-has-demolished-the-encroachment-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: जहां अतिक्रमण तोड़े...वहां बना दिए भवन; फिर चली जेसीबी, नगर निगम की चल रही ताबड़तोड़ कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: जहां अतिक्रमण तोड़े...वहां बना दिए भवन; फिर चली जेसीबी, नगर निगम की चल रही ताबड़तोड़ कार्रवाई
Mon, 29 Jan 2024 02:11 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:11 PM IST
सार
हल्द्वानी नगर निगम ने मलिक के बगीचे में एक बार फिर अतिक्रमण ढहाया है। यहां पहले भी कार्रवाई की गई थी लेकिन फिर अतिक्रमण हो गया।
विज्ञापन
अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी नगर निगम की टीम ने मलिक के बगीचे में एक बार फिर अतिक्रमण ढहाया है। यहां पहले भी कार्रवाई की गई थी लेकिन फिर अतिक्रमण हो गया। प्रशासन को ठेंगा दिखाकर छोटे-छोटे प्लाट काटकर बेच दिए। एक नया मकान भी बन गया। रविवार को नगर निगम की टीम ने एक दीवार को तोड़ दिया। पहले तोड़ी गई बिल्डिंग को जमीदोंज कर दिया।
विज्ञापन
नगर निगम ने मलिक के बगीचे में अतिक्रमण को करीब आठ महीने पहले तोड़ा था। इसके बाद नगर निगम ने इसकी तरफ को झांक कर नहीं देखा। अतिक्रमणकारियों ने यहां दो छोटे-छोटे प्लाट बनाकर बेच दिए। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के पास इसकी शिकायत आई थी।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Nainital: ...तो लोनिवि के गेस्ट हाउसों को निजी हाथों में देने की तैयारी, शासन ने मांगी गेस्ट हाउसों की सूची
विज्ञापन
नगर आयुक्त के पास मामला गया तो नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ रविवार को मौके पर पहुंची। टीम ने यहां पर तोड़े गए अतिक्रमण को दो जेसीबी और 10 मजदूरों की मदद से पूरी तरह ढहा दिया। अभी मकान को नहीं तोड़ा गया है। सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने बताया कि सोमवार को नगर निगम यहां पर ताड़बाड़ करेगा।