{"_id":"57a3968e4f1c1ba8672b8e75","slug":"haldwani-jail-three-times-the-number-of-prisoners-reached-in-the-case-of-the-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी जेलः कैदियों की तीन गुना संख्या का मामला आयोग में पहुंचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी जेलः कैदियों की तीन गुना संख्या का मामला आयोग में पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेलों में कैदियों की संख्या क्षमता से दो से तीन गुना तक होने का मामला एक सामाजिक कार्यकर्ता ने प्रदेश मानवाधिकार आयोग को भेजा है। कार्यकर्ता ने जेल की क्षमता में वृद्धि करने और कैदियों के लिए जेल को फंड देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
अमर उजाला में 31 जुलाई को प्रकाशित किया गया था कि हल्द्वानी जेल में क्षमता से तीन गुना अधिक कैदी हो गए हैं। इसी प्रकार नैनीताल जेल में भी कैदियों की संख्या दो गुनी हो गई है।
विज्ञापन
कैदियों के खाने और इलाज के लिए प्रदेश सरकार फंड मुहैया नहीं करा रही है। इस खबर को संज्ञान में लेते हुए शहर के सामाजिक कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह चड्ढा ने प्रदेश मानवाधिकार आयोग को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि कैदियों को जेल में ठूंस ठूस कर रखना अमानवीय है। क्षमता से तीन गुना कैदी होने पर उनके टॉयलेट, स्नान और सोने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इस मामले में जेल की क्षमता में वृद्धि के साथ सुविधाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रदेश सरकार को जेल में भोजन, उपचार के लिए पर्याप्त फंड देना चाहिए।
इसके साथ ही कैदियों के मनोरंजन, रोजगार परक कोर्स की भी व्यवस्था होनी चाहिए। अभी तक मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में कोई पत्र नहीं भेजा है।