{"_id":"57a1023c4f1c1be84f2b90db","slug":"haldwani-gulapar-route-encroachment-removal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी-गौलापार मार्ग से हटाएं अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी-गौलापार मार्ग से हटाएं अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Wed, 03 Aug 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी-गौलापार- नंधौर वैली मार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर गौलापार क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि गौलापार-नंधौर वैली के लोगों के हल्द्वानी आने वाले एकमात्र मार्ग पर जैन मंदिर से रेलवे फाटक तक अतिक्रमण किया गया है। जिससे यातायात बाधित होने के साथ ही जाम लगा रहता है। लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कहा है कि यह मार्ग सितारगंज सिडकुल, शक्तिफार्म, नानकमत्ता, खटीमा, टनकपुर, चंपावत, नानकमत्ता गुरुद्वारा, पूर्णागिरी धाम का मार्ग भी है।
अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, हैलीपैड, सर्किट हाउस, प्रस्तावित आईएसबीटी, चिड़ियाघर, नंधौर अभ्यारण्य, केमू, टैक्सी स्टैंड भी इसी मार्ग पर निर्भर हैं। पिछले चार वर्षों से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासी आंदोलित हैं, लेकिन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आज तक नहीं की गई है। उन्होंने जल्द से जल्द अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में बालम बिष्ट, राजेंद्र सिंह चुफाल, मुकेश बेलवाल, जीवन सिंह संभल, अर्जुन बिष्ट, पान सिंह, मदन बिष्ट, हरेंद्र क्वीरा, बसंत आर्या, देवेश संभल, राम सिंह नौला, प्रकाश बिष्ट आदि थे।