फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani-Gulapar route encroachment removal

हल्द्वानी-गौलापार मार्ग से हटाएं अतिक्रमण

Wed, 03 Aug 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Wed, 03 Aug 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Haldwani-Gulapar route encroachment removal
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हल्द्वानी-गौलापार- नंधौर वैली मार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर गौलापार क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि गौलापार-नंधौर वैली के लोगों के हल्द्वानी आने वाले एकमात्र मार्ग पर जैन मंदिर से रेलवे फाटक तक अतिक्रमण किया गया है। जिससे यातायात बाधित होने के साथ ही जाम लगा रहता है। लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कहा है कि यह मार्ग सितारगंज सिडकुल, शक्तिफार्म, नानकमत्ता, खटीमा, टनकपुर, चंपावत, नानकमत्ता गुरुद्वारा, पूर्णागिरी धाम का मार्ग भी है।


अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, हैलीपैड, सर्किट हाउस, प्रस्तावित आईएसबीटी, चिड़ियाघर, नंधौर अभ्यारण्य, केमू, टैक्सी स्टैंड भी इसी मार्ग पर निर्भर हैं। पिछले चार वर्षों से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासी आंदोलित हैं, लेकिन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आज तक नहीं की गई है। उन्होंने जल्द से जल्द अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में बालम बिष्ट, राजेंद्र सिंह चुफाल, मुकेश बेलवाल, जीवन सिंह संभल, अर्जुन बिष्ट, पान सिंह, मदन बिष्ट, हरेंद्र क्वीरा, बसंत आर्या, देवेश संभल, राम सिंह नौला, प्रकाश बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed