Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani faces the challenge of open defecation in the cleanliness survey

UK: खुले में शौच से कैसे सार्थक होगी स्वच्छता रैकिंग में सुधार की सोच, शहर कागजों में ODF लेकिन हकीकत इसके इतर

Mon, 08 Dec 2025 10:06 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 08 Dec 2025 10:06 AM IST
सार

स्वच्छता सर्वेक्षण-2025 में हल्द्वानी नगर निगम की राह आसान नहीं लगती। शहर में खुले में शौच पर रोक लगाना चुनौती बना हुआ है। शहर के बगल से बह रही गौला नदी के किनारे सुबह और शाम के समय काफी संख्या में लोग खुले में शौच करते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
Haldwani faces the challenge of open defecation in the cleanliness survey
गौला क्षेत्र में शौच के लिए जाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छता सर्वेक्षण-2025 में कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम की राह आसान नहीं लगती। शहर में खुले में शौच पर रोक लगाना चुनौती बना हुआ है। शहर के बगल से बह रही गौला नदी के किनारे सुबह और शाम के समय काफी संख्या में लोग खुले में शौच करते दिख रहे हैं। यदि समय रहते इस ओर ठोस कदम न उठाया गया तो पहले की तरह स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम हल्द्वानी फिर फिसड्डी साबित होगा।

विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत इस बार का स्वच्छता सर्वेक्षण जनवरी से शुरू हो जाएगा। केंद्र सरकार की सर्वेक्षण दल के साथ ही थर्ड पार्टी टीम भी सत्यापन के लिए आएगी। साल 2023-24 के सर्वेक्षण में हल्द्वानी की रैंक 211 थी जो साल 2024-25 में गिरकर 291 पर पहुंच गई। इसके बावजूद रैंक में सुधार के लिए नगर निगम की तैयारियां आधी-अधूरी हैं।स्वच्छता सर्वेक्षण का समय नजदीक आते ही अधिकारी बैठक कर सक्रियता दिखाते हैं लेकिन शहर को कागजों में ही खुले से शौच मुक्त किया गया है। शहर में जगह-जगह कूड़े के डंपिंग जोन भी किसी चुनौती से कम नहीं हैं।

विज्ञापन

 

क्या है स्वच्छता सर्वेक्षण
केंद्र सरकार हर साल स्वच्छ सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी करती है। इसमें देश के शहरों का उनकी स्वच्छता के आधार पर मूल्यांकन करते हुए रेटिंग दी जाती है। इससे पता चलता है कि कौन सा शहर सफाई के लिहाज से कहां ठहरता है। इसमें शहरवासियों से फीडबैक लिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

खुले में फेंका जा रहा कूड़ा
नगर निगम ने शहर के 60 वार्डाें में घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए वाहन लगाए हैं लेकिन लोग अब भी कचरा इधर-उधर फेंककर स्वच्छता को पलीता लगा रहे हैं।

 

मोबाइल टॉयलेट पड़े कम
शहर की ढोलक बस्ती के लोग रेलवे स्टेशन के निकट शौच न करें इसके लिए नेशनल गेम्स के दौरान यहां दो मोबाइल टॉयलेट रखे गए थे लेकिन तीन हजार से अधिक आबादी के लिए ये अपर्याप्त है। अभी मोबाइल टॉयलेट वहीं खड़े हैं लेकिन गिने-चुने लोग ही इनका इस्तेमाल करते हैं। देखरेख के अभाव में ये काफी गंदे रहते हैं। सुबह के समय स्टेशन के आसपास पटरियों के किनारे लोग खुले में शौच करते देखे जाते हैं।

 

शहर को हर हाल में ओडीएफ (ओपन डेफिकेसन फ्री) किया जाएगा। लोगों को जागरूक करने के साथ ही शौचालय मिले इस पर काम किया जाएगा। सुलभ शौचालय बनाने पर भी विचार करेंगे। - परितोष वर्मा, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed