फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani Colts and Kathgodam won the match in haldwani

क्रिकेट चैम्पियनशिप: हल्द्वानी कोल्ट्स और काठगोदाम ने जीता मैच, गुरुकुल स्कूल ने एवरग्रीन को 5-4 से हराया

Thu, 19 Oct 2023 10:59 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 19 Oct 2023 10:59 AM IST
सार

हिमालयन क्रिकेट मैदान में केएससी काठगोदाम और यंग बॉयज क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। यंग बॉयज ने 28 ओवर में 102 रन का लक्ष्य दिया। वहीं केएससी काठगोदाम की टीम ने बिना विकेट खोये 13 वें ओवर में 10 विकेट से मैच जीत लिया।

विज्ञापन
Haldwani Colts and Kathgodam won the match in haldwani
क्रिकेट चैम्पियनशिप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंडर-14 क्रिकेट चैम्पियनशिप में बुधवार को तीन मुकाबले हुए। जीएनजी मैदान में वेंडी क्रिकेट एकेडमी और हल्द्वानी कोल्ट्स क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। वेंडी क्रिकेट एकेडमी ने 40 ओवर में 144 रन का लक्ष्य दिया। हल्द्वानी कोल्ट्स ने बिना विकेट खोये 16वें ओवर में 10 विकेट से मैच जीत लिया। टीम के अमित पटवाल ने 68 रन और शांतनु राना ने 61 रन की पारी खेली। 

विज्ञापन


हिमालयन क्रिकेट मैदान में केएससी काठगोदाम और यंग बॉयज क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। यंग बॉयज ने 28 ओवर में 102 रन का लक्ष्य दिया। वहीं केएससी काठगोदाम की टीम ने बिना विकेट खोये 13 वें ओवर में 10 विकेट से मैच जीत लिया। विवेक ने 63 और देवांश ने 22 बनाए। 
विज्ञापन


कॉर्बेट मैदान में एचसीसी हल्द्वानी और एचसीए श्रीपुरम के बीच मैच खेला गया। एचसीसी हल्द्वानी ने 40 ओवर में 141 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी एचसीए श्रीपुरम की पूरी टीम 39 ओवर में 111 रन में सिमट गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बंटी गोस्वामी, किशन अनेरिया, लीला कांडपाल, मनोज भट्ट, धीरज सिजवाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुकुल स्कूल ने एवरग्रीन को 5-4 से हराया
शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित देवीदत्त शर्मा मेमोरियल बालक फुटबाल टूर्नामेंट और कलावती शर्मा बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन सात मैच खेले गए। बालक वर्ग में खेले गए पहले मैच में शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल ने पेनाल्टी शूट में नैनी वेली स्कूल को 3-2 से पराजित किया। 

सरस्वती स्कूल ने व्हाइट हॉल स्कूल की टीम को 3-0 से पराजित किया। गुरुकुल स्कूल ने पेनल्टी शूट में एवरग्रीन स्कूल की टीम को 5-4 से हराया। निर्मला कान्वेंट ने पेनाल्टी शूट में केवी कान्वेंट को 3-1 से पराजित किया। डॉनबोस्को ने एआरपी को 2-0 से हराया। बालिका वर्ग में शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल ने सेंट लॉरेंस स्कूल को 3-0 से पराजित किया। 

आर्यमान विक्रम बिड़ला और निर्मला कान्वेंट के बीच खेला गया जो ड्रा रहा। निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नही कर पाई। रेफरी की भूमिका भोपाल सिंह नेगी, विवेक थापा और अमित ने निभाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एचडीएफसी बैंक के प्रमुख गणेश पांडे, दीपक सुमन, रमेश शर्मा, अनिल जोशी, सुनील जोशी आदि रहे। 


26 खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल में किया प्रतिभाग
इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स गौलापार में बुधवार को मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय चयन ट्रायल हुआ। जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की ने बताया कि टेबल टेनिस, फुटबॉल और कराटे खेल के खिलाड़ियों के चयन ट्रायल में 26 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयन प्रक्रिया उपक्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल की देखरेख में हुई। इस अवसर पर देवेन्द्र भट्ट, किशोर पाल, त्रिलोक सिंह जीना, श्याम भटट, जितेंद्र बिष्ट, राजेंद्र नेगी, मनीष वर्मा, डीएन त्रिपाठी, जगदीश जोशी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed