{"_id":"617db7402157dc12737e6e7a","slug":"haldwani-battling-with-drinking-water-crisis-haldwani-news-hld443191175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट से जूझ रहा हल्द्वानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट से जूझ रहा हल्द्वानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। पेयजल संकट से जूझ रहे शहर के कई इलाकों में शनिवार को जलसंस्थान के फिल्टर प्लांट से 80 फीसदी पानी की आपूर्ति सुचारु हो गई है लेकिन लाइनों में प्रेशर कम होने के कारण अंतिम छोर के मकानों तक पानी न पहुंचने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दमुवाढूंगा इलाके में भी पेयजल का संकट बना हुआ है। वहीं तहसील परिसर का नलकूप चालू होने से पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है।
पिछले दिनों 18 एवं 19 अक्तूबर को हुई भारी बारिश के बाद से अब तक जलसंस्थान की पेयजल आपूर्ति नहीं सुधर पाई है। जलसंस्थान के फिल्टर प्लांट को गौला से मिलने वाले पानी में सिल्ट आना बंद नहीं हुई है, इस कारण फिल्टर प्लांट पूरी तरह काम नहीं कर पा रहा है। सबसे अधिक पानी की समस्या बरेली रोड, दमुवाढूंगा, बिठौरिया, बमौरी, पीलीकोठी, लालडांठ, कुसुमखेड़ा, ऊंचापुल, कठघरिया समेत कई इलाकों में बनी हुई है। वहीं, पनियाली नलकूप अभी तक दुरुस्त न होने के कारण लोगों को पानी का संकट झेलना पड़ रहा है। जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संजय श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को गौला से मिलने वाले पानी में कुछ सुधार होने से फिल्टर प्लांट ने अब 80 प्रतिशत पानी का शोधन करना शुरू कर दिया है।
इसके अलावा लटुरिया नलकूप में तकनीकी खराबी के चलते तल्ली हल्द्वानी में बनी पानी की समस्या का शनिवार को समाधान हो गया है। सहायक अभियंता रवींद्र कुमार ने बताया कि तहसील परिसर में लगे नलकूप को भी दुरुस्त कर दिया है, पैनल में आग लगने से बृहस्पतिवार को नलकूप बंद हो गया था।
विज्ञापन
टैंकर इंचार्ज सूरज रावत ने बताया कि जलसंस्थान के छह टैंकरों के अलावा 10 निजी टैंकरों से पानी बांटा गया। टैंकरों से पनियाली, लालडांट, कुसुमखेड़ा, पीलीकोठी, नवाबी रोड, मुखानी आदि क्षेत्रों में पानी वितरित किया गया।