फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani and Bhimtal victorious in one sided matches

Nainital News: एकतरफा मुकाबलों में हल्द्वानी और भीमताल विजयी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Haldwani and Bhimtal victorious in one sided matches
हल्द्वानी। मिनी स्टेडियम में सोमवार को शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय सुब्रतो फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। स्पर्धा में जिले भर की नौ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। अंडर 17 बालिका वर्ग में हरीश पंवार उच्चतर माध्यमिक तिवाड़ीनगर हल्द्वानी और अंडर-15 बालकों में भारतीय शहीद सैनिक स्कूल भीमताल की टीम चैंपियन रही।सोमवार को स्पर्धा का पहला मैच अंडर-17 बालिका वर्ग में एमपी इंटर काॅलेज रामनगर और सैनिक स्कूल भीमताल के बीच खेला गया। भीमताल ने बबली गड़िया के एक गोल की बदौलत जीत दर्ज की। फाइनल मैच में हल्द्वानी ने भीमताल को 3-0 से हराया। टीम की भूमिका, इंशिका व राखी ने एक-एक गोल किए। अंडर-15 बालक वर्ग में भीमताल की टीम ने रामनगर को 5-2 से हराया। फाइनल मुकाबले में रोहित नेगी और निर्भय के दो गोल की बदौलत भीमताल ने हल्द्वानी शिकस्त दी। रेफरी की भूमिका डीएस जीना, प्रकाश चंद्र आर्य, अमित कांडपाल, नवीन पांडे, हरीश वर्मा, जितेंद्र ऐरड़ा, महेश उपाध्याय व हरगोविंद पाठक ने निभाई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed