फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani Amit murder case: attacker took advantage of the power failure and killed amit in haldwani

Haldwani Murder Case: हमलावर को बिजली गुल होने का मिला लाभ, किए ताबड़तोड़ वार, बीच सड़क पर कर दिया कत्ल

Mon, 27 Nov 2023 10:02 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 27 Nov 2023 10:02 AM IST
सार

उत्तराखंड के हल्द्वानी में लगातार क्राइम की घटना बढ़ रही है। हल्द्वानी में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। अचानक बिजली गुल हो गई और व्यक्ति ने अपने बेटे को चार्जिंग वाला बल्ब लेने के लिए घर भेजा जब वह लौटा तो हमलावर वारदात कर फरार हो चुके थे।

विज्ञापन
Haldwani Amit murder case: attacker took advantage of the power failure and killed amit in haldwani
कत्ल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठेले की जगह से अमित का घर सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर है। अचानक बिजली गुल हो गई और अमित ने अपने बेटे चिराग को चार्जिंग वाला बल्ब लेने के लिए घर भेजा जब वह लौटा तो हमलावर वारदात कर फरार हो चुके थे। चिराग जब बल्ब लेकर लौटा तो वहां अमित लहूलुहान हालत में पड़ा था। 

विज्ञापन

 

बताया गया कि घर से बल्ब लेकर आने में चिराग को करीब 15 मिनट लगे होंगे। ऐसे में हमलावर ने 15 मिनट में ही वारदात कर दी। बताया जा रहा है कि अमित कश्यप मूल रूप से पीलीभीत निवासी था। उसके पिता कत्था फैक्टरी के पीछे गोशाला में काम करते थे। गोशाला बंद होने के बाद दिवाली के समय उन्होंने कत्था फैक्टरी के पास ठेला लगाना शुरू किया। 

विज्ञापन


एसपी सिटी, सीओ ने किया घटनास्थल का मुआयना 

सूचना पर एसपी सिटी हरबंस सिंह सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घायल को देखा। इसके बाद वे सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी, कोतवाल हरेंद्र चौधरी और टीपीनगर चौकी प्रभारी सुशील जोशी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से पूछताछ की। धारदार हथियार की तलाश की। घटनास्थल से खून के सैंपल लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं पुरानी रंजिश तो नहीं
अमित पर हमलावर ने चार वार किए हैं। पुलिस के अनुसार, हमलावर ने सबसे पहले सिर पर वार किया होगा। उसके बाद धारदार हथियार से तीन जगह वार किया होगा। अगर खाने को लेकर किसी बात पर लड़ाई हुई होती तो वहां पर हंगामा होता और आसपास के लोगों को पता चल जाता। खाने को लेकर लड़ाई हुई भी होती तो हमलावर के पास धारदार हथियार नहीं होता। वह हाथापाई ही करता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed