फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haimi Shokara, Hamar Desh Jwara.....

हैमी शौकारा, हमर देश ज्वारा.....

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 03:00 AM IST
विज्ञापन
Haimi Shokara, Hamar Desh Jwara.....
हल्द्वानी। जोहार सांस्कृतिक वेलफेयर सोसायटी का दो दिवसीय जोहार महोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों और प्रतियोगिता के साथ संपन्न हो गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में दिन में बच्चों और महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रात को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम में मुख्य कार्यक्रम लोक गायक ललित मोहन जोशी की प्रस्तुति रही। उन्होंने हैमी शौकारा, हमर देश ज्वारा, टक टका टक कमला बाटुली लागि रै आदि से जमकर तालियां बजाई। आंचल लोक कला केंद्र की टीम ने मोहन पांडे के नेतृत्व में विभिन्न प्रदेशों के लोकनृत्य प्रस्तुत किए और फूलों की होली खेली। जनजातीय वेशभूषा पर आधारित महिलाओं का ड्रेस शो भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर जोहार शौका महिला समिति अध्यक्ष बसंती टोलिया, धीरू धर्मसक्तू, पिंकू रावत, डॉ. राहुल लसपाल, चंचल पांगती, चंद्रमोहन टोलिया, सुरेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह पांगती, देवेंद्र सिंह धर्मसक्तू आदि मौजूद रहे। संचालन नवीन टोलिया और कैलाश धर्मसक्तू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोहार सांस्कृतिक संगठन का गठन
हल्द्वानी। महोत्सव में जोहारी शौका समाज के विभिन्न देश प्रदेशों में रहने वालों का केंद्रीय संगठन जोहार सांस्कृतिक संगठन का गठन किया गया। बैठक में पूर्व आईएएस एसएस पांगती, भगत सिंह बर्फाल, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी गणेश मर्तोलिया, अध्यक्ष भूपेंद्र पांगती, महासचिव धीरेंद्र पांगती, गजेंद्र सिंह पांगती आदि मौजूद रहे।
व्यंजन प्रतियोगिता में नीरू धपवार ने मारी बाजी
हल्द्वानी। महिलाओं की व्यंजन प्रतियोगिता में नीरू धपवार पहले स्थान पर रहीं। कामिनी टोलिया दूसरे, अनीता पांगती तीसरे स्थान पर रहीं। भावना पांगती और नीरू मर्तोलिया को सांत्वना पुरस्कार मिला। व्यंजन प्रतियोगिता में महिलाओं की ओर से पहाड़ी नूडल्स, सिंगल, घुघुटे, नमकीन चाय, भुमला आदि जौहारी व्यंजन तैयार किए गए थे।

चित्रकला में दिखाया हुनर
हल्द्वानी। बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता में प्रियांश भट्ट, इशिला पांगती, काव्या मर्तोलिया, खुशी धर्मसक्तू, अदिति चौधरी, अंश टोलिया, गगनदीप धर्मसक्तू, शादिल जमवाल, तनुश्री पटवाल, लक्षिता जोशी, अमीशा मर्तोलिया और विनायक गुंज्याल ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed