{"_id":"683e09d63687124efc0a160d","slug":"hailstorm-damages-fruits-and-vegetables-nainital-news-c-240-1-shld1006-108189-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ओलावृष्टि से फल, सब्जियों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ओलावृष्टि से फल, सब्जियों को नुकसान
Tue, 03 Jun 2025 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
धानाचूली (नैनीताल)। धानाचूली क्षेत्र में सोमवार की दोपहर बाद हुई ओलावृष्टि से फलों और फसलों को नुकसान पहुंचा है। धानाचूली, परबड़ा, सुंदरखाल, कौल क्षेत्र में सेब, आडू, प्लम, खुबानी, मटर, टमाटर, बीन, शिमला मिर्च को नुकसान पहुंचा है। सुंदरखाल के नारायण सिंह, तेज सिंह ने बताया कि बीते दिनों हुई ओलावृष्टि से भी किसानों को नुकसान उठाना पड़ा था। उन्होंने कहा कि सोमवार को कुछ देर के लिए हुई ओलावृष्टि से किसानों को और नुकसान पहुंचा है। किसानों ने जिला प्रशासन और उद्यान विभाग से नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन