{"_id":"5759c5ae4f1c1b1f349c615e","slug":"hail-fell-with-rain-in-nainital","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में बारिश के साथ गिरे ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में बारिश के साथ गिरे ओले
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
Updated Fri, 10 Jun 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोवर नगरी में बृहस्पतिवार को फिर लगातार दूसरे दिन शाम को करीब साढ़े तीन बजे बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बारिश से पहले तेज आंधी चली। अचानक आए आंधी तूफान से नैनी झील में एनसीसी की एक नाव भी पलट गयी। घटना में नाव में सवार कैडेट व प्रशिक्षक बच गए।
आसमान में सुबह से ही हल्के बादल छाये थे। दिन में फिर मौसम सामान्य हो गया। शाम तीन बजे बाद एकाएक मौसम ने करवट बदली। देखते ही देखते सवा तीन बजे से तेज हवाएं चलने लगीं। तेज हवा चलने से नैनी झील में एनसीसी की नाव पलट गयी। बता दें कि उड़ीसा स्थित चिलका झील में जल्द ही एनसीसी के कैडेटों का सेलिंग कंपटीशन होना है।
इसी के चलते इन दिनों एनसीसी के कैडेट झील में नौकायन का प्रशिक्षण ले रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिस वक्त तेज आंधी आई उसी दौरान एक नाव में कैडेट हंसी रावत को प्रशिक्षक जोगेंद्र पाल व अमृत पाल प्रशिक्षण दे रहे थे। तेज हवा चलने से नाव पलट गयी। जिससे तीनों झील में डूब गए लेकिन बाद में तीनों सुरक्षित बहार आ गए। इस दौरान सूचना मिलने पर एनसीसी के अधिकारियों के साथ ही सीओ सिटी राकेश देवली भी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
इधर, बारिश की वजह से स्थानीय लोगों के साथ ही नैनीताल भ्रमण पर पहुंचे सैलानियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। नगर के सभी मुख्य मार्गों में काफी पानी भर गया। बारिश की वजह से डीएसए मैदान में ट्रेड्स कप हाकी का मैच भी आधा घंटा देरी से शुरू हुआ। बारिश की वजह से नाले उफना गए। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि छह मिलीमीटर बारिश हुई।