{"_id":"577abcef4f1c1b872b7f9a04","slug":"guru-kripa-won-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु कृपा ने जीता फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु कृपा ने जीता फाइनल मुकाबला
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल (नैनीताल)।
Updated Tue, 05 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
ट्राफी के साथ विजेता टीम
- फोटो : अमर उजाला
रानीबाग क्षेत्र में आयोजित स्व. आरके जैन मेमोरियल सेवन-ए-साइड क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में गुरु कृपा टीम ने सेवन स्टार को एक रन से हराकर प्रतियोगिता जीत ली।
यहां स्थित हाईस्कूल के खेल मैदान में पहले खेलते हुए गुरु कृपा की टीम ने निर्धारित सात ओवरों में 46 रन बनाए। जवाब में सेवन स्टार को प्रतियोगिता जीतने के लिए अंतिम गेंद में तीन और बराबरी के लिए दो रनों की जरूरत थी लेकिन सेवन स्टार की ओर से मैदान में डटे भूपी गोस्वामी केवल एक ही रन बना सके। जिससे यह टीम 45 रन पर सिमट गई। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी और नकद पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के आयोजक पवन साह ने बताया कि शीघ्र ही रानीबाग के पूर्व प्रधान और समाजसेवी स्व. बद्रीदत्त नौगाई की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
जिसमें हल्द्वानी और भीमताल ब्लाक की टीमों को भी आमंत्रित किया जाएगा। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खिलाड़ियों को नारायण लाल साह, आनंद कुजरवाल, संजय साह, राबिन जैन, दीपक नौगाई, महेश भंडारी, मनोज बिष्ट, धीरज बिष्ट ने पुरस्कार बांटे। फाइनल मैच के अंपायर राजा अग्रवाल और दर्शन थे। उद्घोषक प्रकाश तिवारी और राजू लोहनी थे।