{"_id":"c8f36542468836edef3b36762083e3c6","slug":"guest-teachers-in-degree-colleges-to-recruit-4000-application-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेजों में गेस्ट टीचरों की भर्ती को 4000 आवेदन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेजों में गेस्ट टीचरों की भर्ती को 4000 आवेदन
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)।
Updated Thu, 08 Oct 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालयों में रिक्त पदों पर गेस्ट टीचरों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गेस्ट टीचर पद के लिए चार हजार से अधिक आवेदन पत्र निदेशालय को मिले हैं। जिनकी छंटनी की जा रही है।
विज्ञापन
प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में प्राध्यापकों के 650 से अधिक पद खाली हैं। जिसकी वजह से पढ़ाई प्रभावित होती है। इन पदों को गेस्ट टीचर्स से भरे जाने के उच्चशिक्षा मंत्री के आदेश पर इसकी प्रक्रिया शुरू हुई है।
विज्ञापन
उच्चशिक्षा निदेशालय को अंतिम तिथि तीन अक्तूबर तक 4000 से अधिक आवेदन पत्र मिले हैं। प्रभारी उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बीसी मेलकानी ने बताया कि आवेदनपत्रों की छंटनी की जा रही है।
विज्ञापन
आवेदन पत्रों की सूची तैयार होने के बाद अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार की तिथि जल्द निर्धारित कर इसकी सूचना समाचार पत्रों को माध्यम से दी जाएगी।
प्रभारी निदेशक ने बताया कि प्राध्यापकों के रिक्त पदों पर गेस्ट टीचर की नियुक्ति यूजीसी नियमों के तहत की जाएगी। वर्ष 2009 के बाद पीएचडी, नेट, यूसेट पास होना जरूरी है।