फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   GST imposed on Ganga water

GST ON GANGA JAL: गंगाजल पर लगा 18 प्रतिशत जीएसटी, ऑनलाइन मंगाने पर देने होंगे 125 रुपये

Sat, 07 Oct 2023 02:10 PM IST
हीरा मेहरा रजनी मेहता, संवाद
रजनी मेहता, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 07 Oct 2023 02:10 PM IST
सार

नवरात्र पर घरों में गंगाजल छिड़कने के लिए लोगों को अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। डाकघर से मिलने वाले गंगाजल पर अब 18 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया गया है।

विज्ञापन
GST imposed on Ganga water
गंगाजल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्र पर घरों में गंगाजल छिड़कने के लिए लोगों को अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। डाकघर से मिलने वाले गंगाजल पर अब 18 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया गया है। 30 रुपये में मिलने वाली 250 एमएल की बोतल के लिए लोगों को अब 35 रुपये चुकाने होंगे।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की गंगाजल आपके द्वार योजना 2016 में शुरू हुई थी। इसका मकसद लोगों को आसानी से गंगाजल उपलब्ध कराना और डाकघरों की आय बढ़ाना था। शुरुआत में ऋषिकेश और गंगोत्री से आने वाली 200 और 500 मिलीलीटर गंगाजल की कीमत क्रमश: 28 और 38 रुपये थी।
विज्ञापन


वर्तमान में डाक विभाग गंगोत्री के गंगाजल की 250 एमएल की बोतल उपलब्ध करा रहा है जिसकी कीमत 30 रुपये थी। 18 प्रतिशत जीएसटी लगने के बाद अब इसकी कीमत 35 रुपये हो गई है। डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार, परिमंडल देहरादून से आदेश जारी होने के बाद गंगाजल बढ़े हुए दामों के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन मंगाने पर 125 रुपये में देने होंगे

गंगाजल ऑनलाइन मंगाने पर एक बोतल 125 रुपये की पड़ेगी। भारतीय डाक विभाग की वेबसाइट से अगर आप गंगाजल खरीदते हैं तो स्पीड पोस्ट चार्ज के साथ गंगोत्री के गंगाजल की 250 एमएल की एक बोतल 125 रुपये, दो बोतल 210 रुपये और चार बोतल 345 रुपये में मिलेंगी। आर्डर करने पर डाकिये घर तक पहुंचाएंगे।


अब मिलता है सिर्फ गंगोत्री का जल

योजना के तहत डाक विभाग पहले गंगोत्री और ऋषिकेश का जल उपलब्ध कराता था। पिछले तीन साल से सिर्फ गंगोत्री का जल ही उपलब्ध कराया जा रहा है। गंगा का उद्गम स्थल होने के कारण इसे सबसे शुद्ध गंगाजल माना जाता है। धार्मिक अनुष्ठान में गंगाजल का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाता है। डाक विभाग गंगाजल लोगों के घर तक पहुंचा रहा है, मगर पहले इसे लेने के लिए लोगों को मीलों की दौड़ लगानी पड़ती थी।



देहरादून परिमंडल से गंगोत्री के गंगाजल की 250 एमएल की बोतल को 18 फीसदी जीएसटी के साथ 35 रुपये में देने के आदेश मिले हैं जिसकी जानकारी सभी डाकघरों को दे दी गई है। जिसके बाद अब डाकघरों में गंगाजल बढ़े मूल्य के साथ 35 रुपये में उपलब्ध होगा। - कंचन सिंह चौहान, प्रवर अधीक्षक, डाक मंडल नैनीताल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed