{"_id":"2eeae65dda09ed4ff6e01f3e8273e41d","slug":"grji-jcb-removed-encroachments-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरजी जेसीबी, हटा अतिक्रमण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरजी जेसीबी, हटा अतिक्रमण
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
Updated Fri, 16 Oct 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीरूमदारा में नेशनल हाइवे से अतिक्रमण हटाने के हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्रशासन, पुलिस और एनएच की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को हाइवे-121 पर काबिज अतिक्रमणकारियों को सख्ती से हटा दिया।
विज्ञापन
व्यापारियों के जबर्दस्त विरोध और बाजार बंदी के ऐलान के बावजूद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार जेसीबी खूब गरजीं। कई कच्चे मकानों के साथ पक्की इमारतों को भी ढहा दिया गया।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने की मुनादी कराने के बाद बृहस्पतिवार को प्रशासनिक टीम सुबह नौ बजे दल बल और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंच गई। शाम पांच बजे तक तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन
एसडीएम जेएस मर्तोलिया ने बताया 63 अतिक्रमणकारी चिन्हित किए गए थे। इसमें से बृहस्पतिवार को चले अभियान में 90 प्रतिशत तक अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया है। शुक्रवार को शेष अतिक्रमण को ढहाया जाएगा।
उन्होंने बताया शाम पांच बजे तक चले अभियान में एक तो अंधेरा होने लगा था दूसरा बिजली काटी गइ थी, जिससे जेसीबी चलाने में परेशानी न हो। वहीं लोगों को अंधेरा होने पर बिजली भी देनी थी, इस कारण अब शेष अतिक्रमण शुक्रवार को हटाया जाएगा।
इधर, अभियान का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि एनएच विभाग द्वारा हाईकोर्ट के आदेश की आड़ में एक व्यक्ति को फायदा पहुंचाने के मकसद से दर्जनों व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में हाईकोर्ट ने सभी व्यापारियों को आदेश दिया था कि व्यापारी अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं जिसके क्रम में एक सितंबर को व्यापारियों ने अपनी आपत्ति भी दर्ज करा दी है, बावजूद इसके विभाग द्वारा हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना की जा रही है।
अभियान के दौरान एसडीएम सीएस मर्तोलिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वतंत्र कुमार, कोतवाल कैलाश पवार, एनएच की अधिशासी अभियंता मीना भट्ट दो आंसू गैस यूनिट, तीन फायर ब्रिगेड, एक कंपनी पीएसी, एक प्लाटून महिला पीएसी के साथ ही भीमताल थानाध्यक्ष केआर पांडे, मुक्तेश्वर के एनएन पंत, कालाढूंगी के संजय पांडे, बेतालघाट मंगल सिंह नेगी, रामनगर के कस्बा इंचार्ज प्रताप नेगी, मालधनचौड़ के चेतन रावत, ढेला कमलेेश भट्ट, पीरूमदारा राजेश यादव सहित भवाली, तल्लीताल, मल्लीताल की भी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।