फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Green trees were cut for plotting, the administration seized the JCB.

Nainital News: प्लॉटिंग के लिए काटे हरे पेड़, प्रशासन ने सीज की जेसीबी

Sat, 20 Sep 2025 02:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 20 Sep 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Green trees were cut for plotting, the administration seized the JCB.
भीमताल (नैनीताल)। नगर पालिका क्षेत्र के सौनगांव में प्लॉट कटिंग के लिए हरे बांज के पेड़ों को काटा जा रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर एसडीएम नवाजिश खलीक ने टीम शुक्रवार मौके पर भेजी। राजस्व और प्राधिकरण की टीम को मौके पर एक जेसीबी काम करते हुए मिली। अधिकारियों ने जेसीबी को मौके पर ही सीज कर दिया। निरीक्षण के दौरान टीम को 19 पेड़़ों की खूंट मिली है। टीम ने काम रोककर अपनी रिपोर्ट बनाई है। कहा कि प्लानिंग के नाम पर पेड़ काटने वालों की जानकारी ली जा रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि हरे बांज के पेड़ काटे गए हैं। लोगों ने प्रशासन, प्राधिकरण और वन विभाग की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। पटवारी हेम जोशी ने बताया कि जेसीबी को सीज किया गया है। एसडीएम नवाजिश खलीक ने बताया कि टीम की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed