फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Green pit viper seen for the first time in Haldwani

Nainital News: हल्द्वानी में पहली बार नजर आया ग्रीन पिट वाइपर

Wed, 22 May 2024 06:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 22 May 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Green pit viper seen for the first time in Haldwani
ग्रीन पिट वाइपर
हल्द्वानी। शहर में पहली बार ग्रीन पिट वाइपर नजर आया। इसे कुसुमखेड़ा स्थित कबाड़ की दुकान से रेस्क्यू किया गया। वन अधिकारियों के मुताबिक इससे पहले हल्द्वानी में ग्रीन पिट वाइपर रिपोर्ट नहीं किया गया है अलबत्ता नैनीताल और इसके आसपास इसे पूर्व में भी देखा गया है।
विज्ञापन


कुसुमखेड़ा स्थित कोहली कॉलोनी में मो. आशिफ की कबाड़ की दुकान है। मंगलवार को उन्हें दुकान में हरे रंग का सांप नजर आया। पहले तो उन्होंने उसे रबर का सांप समझा लेकिन लकड़ी की मदद से हिलाने पर सांप ने हरकत करनी शुरू कर दी। सूचना पर तराई केंद्रीय वन प्रभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सांप को रेस्क्यू किया। उसके बाद पास के जंगल में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू टीम के सदस्य सुभाष ने बताया कि ग्रीन पिट वाइपर उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में तो नजर आता है लेकिन मैदानी क्षेत्रों में नहीं दिखता। यह काफी विषैला है। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के डीएफओ यूसी तिवारी ने बताया कि तराई केंद्रीय वन प्रभाग में ग्रीन पिट वाइपर इससे पहले कहीं नहीं दिखा है। आमतौर पर यह सांप पेड़ों पर पाया जाता है।
विज्ञापन



यहां भी निकले सांप
हल्द्वानी। श्री विहार फेस टू निवासी हरीश चंद्र जोशी ने रेस्क्यू टीम को फोन कर घर के गार्डन में सांप होने की जानकारी दी। रात 8:55 बजे रेस्क्यू टीम उनके घर पर पहुंची और गार्डन से धामन प्रजाति के दो सांपों को पकड़कर ले गई। तभी हरीश जोशी ने रेस्क्यू टीम को दोबारा फोन कर गार्डन में एक और सांप होने की जानकारी दी। टीम ने वापस आकर उसे भी रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। टीम में सुभाष चंद्र और रोहित कुमार शामिल रहे। उन्होंने बताया कि इन दिनों सांपों को रेस्क्यू करने के आठ से दस मामले हर रोज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed