फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Grand ISBT to be constructed in Haldwani

हल्द्वानी में भव्य आईएसबीटी का निर्माण होगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Grand ISBT to be constructed in Haldwani
हल्द्वानी में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते करते मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिं
हल्द्वानी। डीएम की अभिनव पहल को बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मूर्त रूप दे दिया। साथ ही जिला प्रशासन की पीठ थपथपाते हुए एलान किया कि हल्द्वानी में भव्य आईएसबीटी का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री ने एक अरब 13 करोड़ 42 लाख की 78 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। 48 करोड़ 52 लाख, 68 हजार की 24 योजनाओं का लोकार्पण और 64 करोड़ 89 लाख 43 हजार की 54 योजनाओं का शिलान्यास किया। हल्द्वानी की आंतरिक सड़कों के निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा की।
विज्ञापन

मधुबन बैंक्वेट हाल में लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि सरकार पारदर्शिता से विकास कार्य कर रही है। आज राज्य में प्रति व्यक्ति आय एक लाख 98 हजार रुपये हैं। प्रदेश मेें 500 विद्यालयों में वर्चुअल क्लासेज शुरू की गई है। शेष 700 विद्यालयोें मे भी वर्चुअल क्लासेज जल्द शुरू होगी। शिक्षकों की भर्ती जल्द की शुरू होगी साथ ही प्रत्येक विद्यालय में फर्नीचर दिया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों का 2022 तक अपना भवन होगा। गन्ना और धान की फसलों का बकाया भुगतान काश्तकारों को कर दिया गया है। साथ ही गेहूं का भुगतान काश्तकारों को चौबीस घंटे के भीतर भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि हल्द्वानी में 3.25 करोड़ का इलेक्ट्रिक शवदाह गृह बनने जा रहा है जो प्रदेश का प्रथम शवदाह गृह है। शवदाह के लिए धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। समारोह में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वर्ग-4, वर्ग-1ख काबिज काश्तकारों को पट्टे, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मती योजना के लाभार्थियों को ज्वाला दत्त, विशना देवी, धीरेंद्र कुमार, दया किशन, कमला देवी, देवकी देवी, चंपा, दीपा देवी, पार्वती, बबली आदि को कार्ड और पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
विधायक नवीन दुम्का, संजीव आर्य, राम सिंह कैड़ा, मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, उत्तराखंड मंडी अध्यक्ष गजराज बिष्ट, मंडी अध्यक्ष मनोज साह, दायित्वधारी प्रकाश हर्बोला, मजहर नईम नवाब, अजय राजौर, बहादुर सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पीआरओ विजय बिष्ट, ब्लाक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, रेखा रावत, रूपा देवी, आशा देवी, नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा, पुष्कर कत्यूरा, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, अध्यक्ष कोआपरेटिव बैंक राजेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, तरुण बंसल, कमल नयन जोशी, प्रदीप जनौटी, मनोज पाठक, हरि मोहन अरोड़ा, नवीन पंत, संजय दुम्का, प्रताप बोरा, देेवेंद्र सिंह ढेला, राजेंद्र सिंह बिष्ट, अंबा दत्त आर्य, दिनेश आर्य, प्रकाश गजरौला, ममता पलड़िया, विजय मनराल, तारा पांडे, नवीन वर्मा, लाखन सिंह निगल्टिया, गोविंद सिंह बड़ती, भावना मेहरा, चतुर सिंह बोरा, ध्रुव रौतला, ज्ञानेंद्र जोशी आदि थे।
सीएम के समक्ष डीएम ने दिया प्रजेंटेशन
हल्द्वानी। डीएम सविन बंसल ने मधुबन बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम मेें मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न योजनाओं का प्रजेंटेशन दिया। डीएम ने स्वास्थ्य, आवास, पोस्ट कार्ड गर्वेनेंस, विद्यालयी शिक्षा, ग्राम्य विकास नैनीझील संवर्धन के बारे में जानकारी दी।
डीएम ने बताया कि जनमानस तक पहुंचने के लिए पोस्टकार्ड गर्वेनेंस की व्यवस्था की। पोस्टकार्ड गर्वेनेंस का प्रयोग जिला प्रशासन की ओर से समाज कल्याण की विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियों एवं कृषि विभाग के किसानोें कों प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए प्रभावी किया। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित वृद्ध, विधवा, दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों को 2299 पोस्टकार्ड भेजे गए और 797 लोगों ने पोस्टकार्ड वापस कर अपनी समस्या का निराकरण कराया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 13000 पात्र काश्तकारों को पोस्टकार्ड भेजे और 11800 कार्ड किसानों ने विभाग को वापस कर अपनी समस्या का समाधान कराया। कोटाबाग के 49 भूमिहीन लाभार्थियों को जिला प्रशासन के प्रस्ताव के आधार पर राजस्व परिषद ने भवानीपुर गड़ियाल में भूूमि आवंटन की स्वीकृति दी। वर्ग-4 और वर्ग-1ख की वर्षों से लंबित पड़े प्रकरणों का अभियान चलाकर 260 परिवारों को मालिकाना हक दिया गया। नैनीताल जिले में 10 सालोें से निष्क्रिय पड़ी 485 वन पंचायतों का गठन किया गया है। 12 ड्राप आउट बच्चियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया साथ ही 02 बच्चियों सोनू एवं अंकिता को जीएनएम नर्सिंग में दाखिला दिलाया गया।
2022 तक प्रत्येक ग्राम सभा सड़क से जुड़ेंगी: सीएम
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मधुबन बैंक्वेट हाल में विकास को लेकर एलान किया कि 2022 तक प्रत्येक ग्राम सभा सड़क से जुड़ जाएगी। 18 मार्च को सभी 70 विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्य विधायक जनता के सामने रखेंगे और मैं भी लोगों को संबोधित करूंगा।

सीएम ने कहा कि 150 सीमांत आबादी को लिंक रोड से जोड़े जाएंगे। प्रदेश में 27 नए एरोड्रम बनेंगे। हल्द्वानी, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा से भी हेलीसेवा शुरू होगा। ड्रोन एप्लीकेशन सेंटर खुलेगा और इसमें रोजगार की अपार संभावना है। सीएम ने कहा कि व्यापारियों को टैक्स की समस्या के निवारण के लिए दिल्ली ट्रिब्यूनल जाना पड़ता था। देहरादून में अब प्रत्येक महीने के पांच दिन ट्रिब्यूनल काम करेगा। व्यापारियों की टैक्स संबंधी समस्याओं का निराकरण यहीं हो जाएगा। बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सौ मामले निस्तारित हो जाएंगे। कहा कि पेयजल योजनाओं के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। 1203 करोड़ रुपये की योजनाएं केंद्र से स्वीकृति कराई हैं। प्रधानमंत्री के 2024 तक प्रत्येक घर में नल के सपने को साकार किया जाएगा। पेयजल के लिए योजनाएं बनाकर शासन को भेजें और धनराशि केंद्र से लाने की जिम्मेदारी मेरी है। कालाढूंगी विधायक और प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कहा कि अगर जमरानी बांध नहीं बनेगा तो दस वर्षों में भाबर और तराई उजड़ जाएगा। जमरानी बांध भाबर को नया जीवन देगा। कहा कि लालटेन लेकर विकास खोजने कांग्रेस दिन में निकले थे। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश अपने क्षेत्र का विकास नहीं देखा क्योंकि उन्होंने हल्द्वानी के लिए कुछ नहीं किया। विकास कार्य की बात पर नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेसी साथ नहीं खड़े होते हैं। आज के कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष की खाली कुर्सी इस बात का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed