फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Government has opened a 'pouch' for the municipal corporation

सरकार ने खोली नगर निगम के लिए ‘थैली’

Fri, 21 Apr 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल Updated Fri, 21 Apr 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद नगर निगम के लिए प्रदेश सरकार ने अपनी थैली खोल दी है। सरकार ने नगर निगम के लिए राज्य वित्त का बजट ढाई गुना बढ़ा दिया है। बृहस्पतिवार को इसका जीओ जारी हो गया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद हल्द्वानी नगर निगम को सबसे बड़ा और सबसे पहला तोहफा मिला है।


 हल्द्वानी नगर निगम आर्थिक कंगाली से जूझ रहा था। राज्य वित्त से 2 करोड़ 79 लाख रुपए का त्रैमासिक बजट मिलता था। साल में 11 करोड़ 16 लाख बजट मिलता था। बजट कर्मचारियों के वेतन के लिए ही पूरा नहीं होता था। बजट के अभाव में कर्मचारियों का पीएफ, पेंशन और देयकों के भुगतान के साथ विकास कार्य नहीं हो पा रहे थे। मेयर डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला ने बजट वृद्धि के लिए त्रिवेंद्र सरकार को पत्र लिखा था। जिसमें निगम के खर्चों का ब्यौरा दिया गया था। 
विज्ञापन



त्रिवेंद्र सरकार ने मेयर डा. रौतेला के आग्रह पर हल्द्वानी नगर निगम के लिए कोषागार की थैली खोल दी है। बृहस्पतिवार को जीओ जारी हो गया है। जीओ के मुताबिक अब हल्द्वानी नगर निगम को सात करोड़ 26 लाख 87 हजार रुपए का त्रैमासिक बजट मिलेगा। साल में 29 करोड़ सात लाख 48 हजार रुपए नगर निगम को मिलेंगे। डा. रौतेला के मुताबिक राज्य वित्त के बजट में वृद्धि होने से अब बकाया देयकों के भुगतान के साथ विकास कार्यों में तेजी आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed