फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Government will employ locally

स्थानीय स्तर पर रोजगार देगी सरकार

Sat, 28 Mar 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाढूंगी
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाढूंगी Updated Sat, 28 Mar 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
Government will employ locally

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि क्षेत्र से पलायन रोकने के लिए सरकार स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया कराने के प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री रावत शुक्रवार को यहां आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में जनता को संबोधित कर रहे थे। सीएम के क्षेत्रीय आगमन पर कार्यकर्ताओं ने शाल उढ़ाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन


पालीटेक्निक की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। काबीना मंत्री यशपाल आर्य की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में सीएम रावत ने कहा कि दुर्गम पहाड़ो में रह रहे 60 वर्ष से अधिक आयु के ओड़ो (राज्य मिस्त्रियों) को सरकार एक हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन देगी। दुग्ध व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए विधवा महिलाओं को नि:शुल्क गाएं बांटी जाएंगी। फसलों की जंगली जानवरों से बचाने के लिए सरकार शीघ्र सुअर और हाथी रोधी दीवार तथा बंदरबाड़े बनाने की योजना चलाएगी।
विज्ञापन


सीएम रावत ने क्षेत्र को विकास की कड़ी में जोड़ते हुए मिनी स्टेडियम, करकट एवं मैथीशाह नाले में पुल निर्माण, क्षेत्र में 20 किमी आंतरिक सड़कें, वर्षों से सरकारी भूमि पर काबिज लोगों को मालिकाना हक देने समेत कई करोड़ की बहुउद्देशीय घोषणाएं की। इससे पहले सीएम रावत ने नव निर्मित हाईटेक पालीटेक्निक के भवन का लोकार्पण एवं आईटीआई का शिलान्यास किया। कार्यक्रम को वित्तमंत्री डा इंदिरा हृदयेश, विधायक बंशीधर भगत, आपदा प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रयाग दत्त भट्ट आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, नैनीताल विधायक सरिता आर्य, जिपं अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, चेयरमैन पुष्कर कत्यूरा, ब्लाक प्रमुख भोला भट्ट, संजय नेगी, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, जसवंत सिंह, केदार पडलिया, ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, पीयूष आगरी, संजय बिष्ट, ललित पंत, कमल भट्ट, ललित जोशी, शशि वर्मा, जीवन लाल वर्मा, गिरीश भट्ट, दीप चंद्र सती, पूर्व प्रमुख भारती बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, प्रभा पांडे, महेंद्र चौधरी, मो. महताब, जाहिद हबीबी, राजकुमार पांडे आदि मौजूद थे।


कई गुटों में बंटे नजर आए नेता
कालाढूंगी (नैनीताल)। मुख्यमंत्री के बहुउद्देशीय शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ता कई गुटों में बंटे नजर आए। हर किसी नेता ने कार्यक्रम का श्रेय खुद लेने के लिए तरह-तरह की बाजीगरी की। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेश शर्मा ने बाजार में समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर उन्हें क्षेत्र की तमाम समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा और क्षण भर के लिए शिविर में पहुंचकर लौट गए। वहीं मंच पर आपदा प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रयाग दत्त भट्ट एवं राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी के समर्थकों के भी अलग-अलग खेमे देखने को मिले। मंच से सीएम को एक ही तरह की समस्या बताने से दोनों नेताओं के बीच कुछ देर के लिए तकरार की स्थिति बन गई।

इन योजनाओं को दी हरी झंडी
- विस क्षेत्र कालाढूंगी में गुजरौड़ा में चौसला बसानी को जोड़ने के लिए पुल का निर्माण।
- ग्राम बसानी में मौना एवं गांजा स्रोत से पेयजल योजना।
- रसकिया नाला में नाबार्ड के तहत सात किमी सुरक्षा दीवार और नाले का निर्माण।
- बैलपड़ाव, कालाढूंगी में करकट और मैथीशाह नाले पर पुल का निर्माण।
- स्वास्थ्य केंद्र बैलपड़ाव का उच्चीकरण।
- कालाढूंगी में एसडीएम और रजिस्ट्रार की स्थायी नियुक्ति।
- बैलपड़ाव पुलिस चौकी को थाना कालाढूंगी से संबद्ध।
- कोटाबाग जलसंस्थान से जललियागांजा के लिए पाइप लाइन का परिवर्तन कार्य।
- आंवलाकोट पेयजल योजना का विस्तार कार्य।
- कोटाबाग के नाथुजाला में मिनी स्टेडियम।
- कोटाबाग पालीटेक्निक में अतिरिक्त विषय।
- चकलुवा के प्रतापपुर में हाईस्कूल का उच्चीकरण।
- कालाढूंगी में जूनियर हाईस्कूल की स्थापना।
- राइंका कालाढूंगी के मरम्मत कार्य के लिए 80 लाख स्वीकृत।
- सीएचसी कालाढूंगी का संयुक्त चिकित्सालय में उच्चीकरण।
- ब्लयूटी के दोगड़ा में स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना।
- भदयूनी में एएनएम सेंटर की स्थापना।
- कालाढूंगी में मंडी और मिनी स्टेडियम की स्थापना।
- कालाढूंगी, हल्द्वानी क्षेत्र में 10 पेयजल और पांच सिंचाई नलकूप।
- विस कालाढूंगी में 10 विद्युत ट्रांसफार्मर और 150 विद्युत पोल।
- काठगोदाम से भदयूनी तक मोटर मार्ग की फाइल नोडल अधिकारी से स्वीकृति।
- जिम कार्बेट संग्रहालय एवं छोटी हल्द्वानी ईको टूरिज्म में शामिल करने।
- कोटाबाग ब्लॉक में 15 किमी संपर्क मार्गों का पुनर्निर्माण तथा 30 किमी डामरीकरण।
- कालाढूंगी से धापला तक 8 किमी सड़क स्वीकृत।

सीएम को सौंपे ज्ञापन
कालाढूंगी (नैनीताल)। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों ने उन्हें ज्ञापन सौंपेे। राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव बोहरा ने मुख्यमंत्री से महाविद्यालय के पास खाली पड़ी 170 बीघा भूमि को महाविद्यालय के नाम दर्ज करने की मांग की। पूर्व ब्लाक प्रमुख दीपाली कन्याल ने कालाढूंगी कांड में फंसे निर्दोषों लोगों पर लगे मुकदमे वापस लेने, बलवंत हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने, कमोला निवासी रणजीत सिंह बिष्ट ने कालाढूंगी क्षेत्र को ईको टूरिज्म क्षेत्र घोषित करने, पूर्व सैनिक चंद्रशेखर कांडपाल ने कालाढूंगी क्षेत्र में सीएसडी कैंटीन खोलने, शगुफ्ता खान मकतब मदरसा शिक्षा आचार्यों को शिक्षा मित्रों में शामिल करने की मांग की।


सीएम की घोषणाओं में कुछ नया नहीं : बंशीधर भगत
कालाढूंगी (नैनीताल)। क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को कांग्रेस के दो नेताओं के चुनावी रिहर्सल का कार्यक्रम बताया। कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं में कुछ भी नया नहीं है, इनमें से अधिकांश घोषणाओं में पूर्व से ही कार्य चल रहा है। सीएम रावत को समस्याओं के संबंध में जिन लोगों द्वारा मांग पत्र सौंपा गया वे लोग कालाढूंगी क्षेत्र में निवास ही नहीं करते हैं। कार्यक्रम में समस्याओं के बजाय दो नेताओं के बीच टिकट की होड़ की दौड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed