फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Government schools will be seen in a new look with Rs 4 crore

Nainital News: चार करोड़ से नए रंग रूप में नजर आएंगे सरकारी स्कूल

Tue, 16 Sep 2025 02:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 16 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Government schools will be seen in a new look with Rs 4 crore
भीमताल (नैनीताल)। जिले के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए जिला योजना से शिक्षा विभाग को धनराशि जारी हो चुकी है। विभाग को जारी योजना से सरकारी स्कूलों में भवन निर्माण के साथ मरम्मत और प्रयोगशालाओं के लिए नए उपकरण खरीदे जा सकेंगे।
विज्ञापन


अमर उजाला ने स्कूलों की दुर्दशा पर अभियान चलाया था। इसका संज्ञान लेते हुए जिला योजना से प्राथमिक स्तर के लिए 1.70 और माध्यमिक स्तर के लिए 2.61 करोड़ जारी किए गए हैं। जारी की गई धनराशि से शिक्षा विभाग की ओर से भी जर्जर विद्यालयों के भवनों की मरम्मत कार्य के साथ भवन निर्माण को लेकर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉ. मुकेश सिंह नेगी ने कहा कि प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के लिए धनराशि जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि धनराशि से भवन निर्माण के साथ मरम्मत का काम किया जाएगा। प्रयोगशालाओं में उपकरण भी खरीदे जा सकेंगे। डीएसटीओ ने कहा कि इससे सरकारी स्कूलों की पठन पाठन में सुधार आएगा और बच्चों को बेहतर शिक्षा भी मिल सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed