फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Goods worth five lakhs stolen from a hotel under construction

निर्माणाधीन होटल से पांच लाख का सामान चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Goods worth five lakhs stolen from a hotel under construction
रामनगर (नैनीताल)। निर्माणाधीन होटल से पांच लाख रुपये का सामान चोरी हो गया। होटल स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ढिकुली में हेबीटेंट सोल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का साइटजिंदल के नाम से होटल का निर्माण चल रहा है। दिल्ली निवासी होटल स्वामी अनिल कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि होटल निर्माण सामग्री स्टोर रूम में रखी थी। बताया कि बुधवार को वह होटल पहुंचे तो वहां स्टोर का ताला लगा था लेकिन अंदर से कुंडी कटी हुई थी। स्टोर रूम से एसी के पाइप, चार एसी और अन्य उपकरण गायब थे। चौकीदार रोजाना स्टोर रूम में लगे ताले को देखकर निकल जाता लेकिन उसे चोरी का पता नहीं चला। इस पर गर्जिया पुलिस चौकी प्रभारी मनोज नयाल ने मौका मुआयना किया। एसएसआई मुनव्वर हुसैन ने बताया कि होटल स्वामी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed