फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   good This is what dinosaur egg is like

अच्छा! ऐसा होता है डायनासोर का अंडा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
good This is what dinosaur egg is like
रामनगर (नैनीताल)। सामान्य तौर पर ऐसा माना जाता है कि डायनासोर 6.6 करोड़ वर्ष पहले धरती पर उल्का पिंड के प्रभाव से विलुप्त हो गए थे। डायनासोर के बारे में जानने के लिए हर कोई उत्सुक रहता है। दिल्ली के परिचित फाउंडेशन की ओर से रामनगर में हुई प्रदर्शनी में जब छात्राओं ने डायनासोर का अंडा देखा तो वह रोमांचित हो गईं। डायनासोर के अंडे के बारे में उन्होंने भू वैज्ञानिकों से कई सवाल भी किए।
विज्ञापन

एक रिजॉर्ट में लगी प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री और पौड़ी लोकसभा के सांसद तीरथ सिंह रावत ने किया। जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के स्टॉल पर जब छात्र-छात्राएं पहुंचीं तो उन्होंने अपनी कई जिज्ञासाओं को शांत किया। वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक अवंतिका त्रिपाठी, सुनील रावत, देवाशीष शुक्ला और बाला जी ने विद्यार्थियों को जीवाश्म के बारे में बताते हुए कहा कि यह जीवाश्म गुजरात के रोहियोली जिला खेड़ा से मिला। यह शाकाहारी डायनासोर टाइटैनोसोरस के अंडे का जीवाश्म है। सांसद तीरथ सिंह रावत ने भी इस स्टॉल पर भू वैज्ञानिकों से जानकारी ली। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी में अलग-अलग स्टॉलों पर जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

भारत सरकार के कार्यों की जानकारी देना फाउंडेशन का उद्देश्य
रामनगर। परिचित फाउंडेशन की सदस्य महक ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य युवाओं, बुजुुर्गों और छात्र-छात्राओं को भारत सरकार के महत्वपूर्ण विभाग और उनमें होने वाले कार्यों की जानकारी देना है। विभागों में डीआरडीओ, एटोमिक एनर्जी, जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, नामिम गंगे, रेलवे, नाबार्ड आदि हैं। मेक इन उत्तराखंड के तहत इस तरह की प्रदर्शनी आयोजित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed