{"_id":"582a14834f1c1b61368fe8cc","slug":"golpeando-el-profesor-encargado-de-la-manipulaci-n-de-la-factura","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के आरोप में शिक्षक की पिटाई, चालान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी के आरोप में शिक्षक की पिटाई, चालान
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Tue, 15 Nov 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी में कोतवाली का घेराव करती छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने कालाढूंगी रोड मुखानी स्थित कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक की छेड़खानी के आरोप में पिटाई कर दी। आरोप लगाया कि शिक्षक ने ट्यूशन के बहाने एमएससी की छात्रा के साथ छेड़खानी की। आरोपी शिक्षक की पैरवी में कोचिंग इंस्टीट्यूट और डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष सहित कई छात्रनेता के पहुंचने से दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने शांति भंग में शिक्षक का चालान कर दिया।
लामाचौड़ निवासी शिक्षक कालाढूंगी रोड स्थित मुखानी चौराहे के पास एक कोचिंग सेंटर संचालित करते हैं। एमएससी की एक छात्रा टिप्स लेने के लिए शनिवार को कोचिंग के लिए गई थी। छात्रा का आरोप है कि भौतिकी विज्ञान पढ़ाने वाले शिक्षक ने कमरा बंद कर उसके साथ छेड़खानी की। छात्रा ने घटना की जानकारी महिला डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाली अपनी बहन को दी। इससे आक्रोशित महिला डिग्री कॉलेज की छात्राएं सोमवार सुबह कोचिंग सेंटर पहुंच गईं और शिक्षक की पिटाई कर दी। छात्राओं ने कोचिंग के बाहर जमकर हंगामा भी किया। छात्रा ने हीरानगर पुलिस चौकी में तहरीर दी। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया।
शिक्षक के साथ मारपीट की जानकारी मिलने पर कोचिंग सेंटर और डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राएं और एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष नीरज मेहरा सहित कई पूर्व छात्रनेता कोतवाली पहुंच गए। छात्र नेताओं ने शिक्षक पर लगाए आरोपों को बेबुनियाद बताया। कोतवाल आरएस मेहता के मुताबिक छात्रा ने तहरीर वापस ले ली है। आरोपी शिक्षक का धारा 151 के तहत चालान किया गया है।
विज्ञापन
एमबीपीजी कॉलेज के छात्रनेता हर बवाल में पैरोकार बनकर पहुंचते हैं। छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में भी शिक्षक की पैरवी के लिए तीन छात्रनेता कोतवाली पहुंचे। छात्र नेता पुलिस पर स्थानीय मंत्री का दबाव बनाते हैं। छात्र नेताओं की पैरवी से पुलिस परेशान रहती है।