{"_id":"37f9b3a53944845c70f31f61e23c1aa9","slug":"golf-will-promote-tourism-through-governor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्फ के जरिए मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा : राज्यपाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्फ के जरिए मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा : राज्यपाल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Fri, 29 May 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के राज्यपाल डा. कृष्णकांत पाल ने कहा कि गोल्फ के जरिए पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। शुक्रवार से शुरू होकर 31 मई तक चलने वाले 13वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के बृहस्पतिवार को आयोजित कर्टेन रेजर में शिरकत करने पहुंचे राज्यपाल ने कहा कि राजभवन का गोल्फ कोर्स गुलमर्ग, ऊटी, शिमला, शिलांग के गोल्फ कोर्स से भी बेहतर है।
विज्ञापन
1926 में विकसित गोल्फ कोर्स की विशेषता पर प्रकाश भी डाला। बताया कि 200 एकड़ के क्षेत्रफल में देवदार, बांज आदि प्रजातियों के घने वृक्षों के बीच गोल्फ कोर्स 3572 गज में फैला है। यह गोल्फर्स के लिए पूरी तरह तैयार है। बता दें कि राज्यपाल डा. कृष्णकांत पाल शुक्रवार सुबह 7.30 बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
31 मई रविवार को फाइनल मुकाबले के बाद इसी दिन विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। मौके पर राज्यपाल के सचिव अरूण ढौंडियाल, राज्यपाल परिसहाय डा.वाईएस रावत आदि रहे।
विज्ञापन
61 स्ट्रोक के लिए 18 होल्स
गोल्फ कैप्टन कर्नल (सेनि) हरीश साह ने बताया कि गोल्फ कोर्स पर 61 स्ट्रोक में खेलने के लिए 18 होल्स बने हैं। 29 और 30 मई को खेल के बाद कट आफ लिस्ट बनाई जाएगी, जबकि तीसरे दिन चयनित बेस्ट गोल्फर को स्ट्रोक प्ले के आधार पर विजयी घोषित किया जाएगा। निर्णायक इंटरनेशनल गोल्फ यूनियन की ओर से नियुक्त राजेश जयरथ होंगे।
प्रतियोगिता में 125 खिलाड़ी
प्रतियोगिता में 14 वर्ष का किशोर प्रतिभाग कर रहा है तो 94 वर्षीय बुजुर्ग स्क्वाड्र्रन लीडर मजेठिया प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता जनरल, महिला, जूनियर, वेटरन और सुपर वेटरन वर्ग में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में 125 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं, जिनमें 10 महिलाएं भी हैं।