फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   GNG Cricket Academy reached the final

फाइनल में पहुंची जीएनजी क्रिकेट एकेडमी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
GNG Cricket Academy reached the final
फाइनल में पहुंची जीएनजी क्रिकेट एकेडमी
विज्ञापन

सेमीफाइनल में एसआरएस क्रिकेट एकेडमी को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी। जीएनजी मैदान कमलुवागांजा में आयोजित अंडर-14 जिला लीग मैच का पहला सेमीफाइनल जीएनजी क्रिकेट एकेडमी ने जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उसने एसआरएस एकेडमी को हराया।
टॉस जीतकर जीएनजी एकेडमी के कप्तान मनमोहन भंडारी ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 27 ओवर में 117 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई। कोनार्क बसेरा ने 46 रन बनाए। एसआरएस क्रिकेट एकेडमी के लिए आराध्य देव जोशी ने चार विकेट लिए। एसआरएस क्रिकेट एकेडमी की टीम 20.2 ओवर में 75 रन पर पूरी टीम सिमट गई। उपेंद्र ने 18 रन बनाए। जीएनजी के हर्षित जोशी ने तीन विकेट लिए। इस मौके पर आप नेता सुमित टिक्कू, जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, किशन अनेरिया, मनोज पंत, दीप आर्या, फैजल, विक्की कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

उत्तराखंड खो खो टीम घोषित
हल्द्वानी। 27 नवंबर से हिमाचल में होने जा रही 31वीं सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड टीम की घोषणा कर दी गई है। हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए चयन ट्रायल में राज्य के सभी जनपदों से पहुंचे खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। महासचिव रजत शर्मा ने बताया कि बालक वर्ग में हर्षवर्धन, शिवा, विकास, गोकुल, सागर, कृष्णा, पारस जोशी, योगेश कुमार, मयंक थापा, पवन, मयंकऔर वीशू शामिल हैं। वहीं बालिका वर्ग में नंदिनी, योगिता, पिंकी, ममता, पूनम, अंजलि, कोमल, दीपांशी, स्नेहा, मनीषा, लक्षिता और तनूजा शामिल हैं। सभी खिलाड़ी हिमाचल में होने वाली राष्ट्रीय स्पर्द्धा में भाग लेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed