{"_id":"671ab86ee2e5ec85fd0fb052","slug":"ghorakhal-bhimtal-dsb-and-nainital-won-nainital-news-c-238-1-shld1023-109242-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: घोड़ाखाल, भीमताल, डीएसबी और नैनीताल जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: घोड़ाखाल, भीमताल, डीएसबी और नैनीताल जीते
Fri, 25 Oct 2024 02:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। जिला क्रीड़ा संघ की ओर से बृहस्पतिवार को ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिला सहसंयोजक आशीष बजाज और निवर्तमान सभासद सुरेश चंद्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
वॉलीबाल सचिव शैलेंद्र बर्गली ने बताया कि पहला मुकाबला सैनिक स्कूल घोड़ाखाल और नवयुवक मंगल दल सौड़ के मध्य हुआ जिसमें घोड़ाखाल ने 25-19, 25-20 से मुकाबला जीता। दूसरे मुकाबले में ग्राफिक एरा भीमताल ने सैनिक घोड़ाखाल बी टीम को हराया। तीसरे मैच में डीएसबी परिसर ने स्टार इलेवन सौड़ और चौथे मुकाबले में नैनीताल लोकल ने ग्राफिक एरा बी को हराया। यहां खजान सिंह डंगवाल, प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट, डाॅ. मनोज बिष्ट, नवीन पांडे, लाल सिंह बिष्ट, इंतखाब, अजय साह, बालम मेहरा, नवीन पांडे, मुकेश साह आदि रहे।