{"_id":"6262f93ed34efc551607eac2","slug":"gheraoed-the-empoyees-who-came-make-connections-haldwani-news-hld4603072159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी का कनेक्शन करने पहुंचे कर्मचारियों का घेराव कर स्थानीय लोगों ने जब्त किए औजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी का कनेक्शन करने पहुंचे कर्मचारियों का घेराव कर स्थानीय लोगों ने जब्त किए औजार
विज्ञापन
हल्द्वानी जजफार्म में पेयजल पाइप लाइन से कनैक्शन का विरोध रहे लोग। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। पेयजल की पाइप लाइन डालने पहुंचे जल संस्थान के कर्मचारियों का कॉलोनी के लोगों ने घेराव कर लिया। इसके बाद विरोध जताते हुए उनके औजार जब्त कर लिए। उन्होंने बिना अनुमति पाइप लाइन की खुदाई करने और पहले से स्वीकृत दो पाइप लाइनों के बावजूद नए कनेक्शन देने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत की है।
एक तरफ हल्द्वानी में पानी की परेशानी को लेकर लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं जल संस्थान की ओर से पेयजल पाइप लाइन की खुदाई कराने को लेकर जज फार्म के ई और एफ ब्लॉक के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि डी ब्लॉक में पहले से ही दो पाइप लाइन स्वीकृत हैं। इसके बावजूद जल संस्थान उनकी पाइप लाइन खोदकर उसमें से क्रॉस कनेक्शन डी ब्लॉक में दे रहा है। शुक्रवार सुबह जब जल संस्थान के ठेकेदार व अन्य कर्मचारी पाइप लाइन से पानी का कनेक्शन करने के लिए पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने उनका घेराव कर लिया और उनके औजार भी जब्त करके रख लिए। वहीं, जब अधिशासी अभियंता ने इसे गैर कानूनी बताया तो लोग और भड़क उठे। इसके बाद लोगों ने स्थानीय विधायक और मंत्रियों से न्याय की गुहार लगाई। बाद में अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव ने सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र लिखकर पुलिस की मदद मांगी।
डी ब्लॉक में पानी पहुंचाने का नहीं है कोई दूसरा रास्ता
जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता श्रीवास्तव ने बताया कि डी ब्लॉक के कुछ घरों में पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है। ई और एफ ब्लॉक के कनेक्शन से पानी सप्लाई देने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। बताया कि पाइप लाइन पड़ने से ई और एफ ब्लॉक के घरों की पेयजल सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं आएगी। इसके बाद भी अगर स्थानीय लोग नहीं मानते हैं तो पुलिस की निगरानी में पाइप लाइन डालने का कार्य कराया जाएगा।