फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Get ready, nine students will be formed 'government'

हो जाओ तैयार, नौ को बनेगी छात्रों की ‘सरकार’

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Get ready, nine students will be formed 'government'
student chunav
नैनीताल। शासन से मिले निर्देशों के बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय ने छात्रसंघ चुनाव-2019 का एलान कर दिया है। चुनाव नौ सितंबर को होंगे। अधिसूचना तीन सितंबर को जारी होगी और नामांकन पांच सितंबर को होंगे। छात्र महासंघ चुनाव की तिथि 12 सितंबर रखी गई है। बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो. केएस राना की अध्यक्षता में चुनाव समिति की बैठक हुई, इसमें निर्णय लिया गया कि तीन सितंबर को चुनावी अधिसूचना जारी होने के साथ ही छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। कुलपति ने लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का चुनाव के दौरान सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

×
प्रचार पर अधिकतम 50 हजार रुपये कर सकेंगे खर्च
नैनीताल। चुनाव समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन कॉलेज में छात्रों की कुल संख्या 10 हजार से अधिक होगी छात्रसंघ चुनाव के प्रत्याशी प्रचार-प्रसार में अधिकतम 50 हजार रुपये खर्च कर सकेंगे। 10 हजार से कम संख्या वाले कॉलेज में प्रत्याशी अधिकतम 25 हजार रुपये ही खर्च कर सकेेंगे। चुनाव में प्रचार के लिए प्रत्याशी हस्तनिर्मित सामग्रियों का ही इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन

×
इस दौरान कुलसचिव डॉ.महेश कुमार, प्रो.आरएस पथनी, प्रो.एलएम जोशी, प्रो.अमित पंत, प्रो.संजय पंत, प्रो.डीएस बिष्ट, प्रो.अजय अरोरा, प्रो.जेएस बिष्ट के अलावा हल्द्वानी, रामनगर, रुद्रपुर, खटीमा, काशीपुर, रानीखेत, बागेश्वर, राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी के प्राचार्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय चुनाव संचालन समिति निपटाएगी समस्याएं
विवि की चुनाव प्रक्रिया के सफल क्रियान्वयन के लिए नो सदस्यीय केंद्रीय चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया है, इसमें प्रो.अजय अरोड़ा को समिति का संयोजक नियुक्त किया है। इसके अलावा अल्मोड़ा और डीएसबी परिसरों के निदेशक, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, कुलानुशासन समेत प्रो.जगत सिंह बिष्ट एवं प्रो.जेएस बिष्ट को सदस्य नामित किया गया है। बैठक में परिसर एवं महाविद्यालय में चुनाव संबंधी विधिक और अन्य प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए तीन और पांच सदस्यों की समिति गठित करने के निर्देश कुलपति ने दिए।
----------
छात्रसंघ चुनाव का शेड्यूल
अधिसूचना जारी करने की तारीख : 3 सितंबर
नामांकन प्रपत्रों की बिक्री : 4 सितंबर
नामांकन : 5 सितंबर
नामांकन प्रपत्रों की जांच और नाम वापसी 6 सितंबर
आम सभा : 7 सितंबर
मतदान और परिणाम: 9 सितंबर
छात्र महासंघ चुनाव का शेड्यूल
नामांकन:11 सितंबर
नामांकन प्रपत्रों की जांच : 11 सितंबर दोपहर 12 बजे तक
नाम वापसी :11 सितंबर दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक
मतदान और परिणाम: 12 सितंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed