फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Get Lalkuan different SDM

लालकुआं को मिलेगा अलग एसडीएम

Sat, 28 Mar 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 28 Mar 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन

बिंदुखत्ता नगर पंचायत घोषित होने के बाद अब लालकुआं को परगना बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसका प्रस्ताव शासन में लंबित हैं। शासन ने परगना संबंधी भू-अभिलेखों की जानकारी मांगी है। परगना अलग होने से लालकुआं क्षेत्र के लोगों को हल्द्वानी की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इससे उनके समय और वक्त दोनों की बचत होगी। वहीं, कालाढूंगी में भी परगना बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

विज्ञापन


हल्द्वानी की स्थापना तत्कालीन कुमाऊं कमिश्नर ट्रेल ने 1834 में की थी। 2 फरवरी 1887 को हल्द्वानी में म्यूनिसिपल कमेटी गठित हुई। 1885 में टाउन एक्ट जारी हुआ। 1904 में नगर पालिका नोडिफाइड एरिया घोषित हुआ। 1904 में हल्द्वानी की जनसंख्या मात्र 6624 थी। ब्रिटिश काल में ही हल्द्वानी में सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) कार्यालय खुला। एसडीएम का कार्यक्षेत्र हल्द्वानी, काठगोदाम, लालकुआं, चोरगलिया और कालाढूंगी तक था। हल्द्वानी आज महानगर के रूप में विकसित हो चुका है। 1904 में जितनी आबादी हल्द्वानी पूरे शहर की थी, उतनी आज एक ही वार्ड और गांव की है। जनसंख्या के हिसाब से कालाढूंगी और लालकुआं तहसीलें बन गई। इन्हें परगना बनाने को लेकर नेताओं ने कभी जोर नहीं लगाया।
विज्ञापन


लालकुआं, कालाढूंगी तहसीलें अब तक हल्द्वानी परगना अंतर्गत हैं। लाखों की आबादी का क्षेत्रफल मात्र एक एसडीएम के भरोसे है। ऊपर से वीआईपी ड्यूटी लगने से परगना का पूरा कामकाज ठप हो जाता है। एसडीएम कोर्ट पहुंचने वाली फरियादी निराश होकर लौटते हैं। लालकुआं को परगना बनाने का प्रस्ताव सालों से शासन में लटका है। बिंदुखत्ता नगर पंचायत घोषित होने के बाद लालकुआं के परगना बनाने की फाइल दौड़ने लगी है। शासन ने इसे लेकर भू-अभिलेख तलब किए हैं। जल्द ही लालकुआं परगना अस्तित्व में आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परगना का क्षेत्रफल काफी बड़ा है। सप्ताह में कालाढूंगी में शुक्रवार और लालकुआं में मंगलवार को कैंप लगता है। बाकी कामकाज हल्द्वानी से संचालित होता है। लालकुआं परगना का प्रस्ताव दोबारा बनाकर भेजा है। परगना बनने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। -पंकज उपाध्याय, एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed