{"_id":"6296625f1c366b6488542de1","slug":"get-a-free-hold-otherwise-it-won-t-happen-haldwani-news-hld4644520149","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्री होल्ड करवा लें, नहीं तो नहीं होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्री होल्ड करवा लें, नहीं तो नहीं होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नजूल जमीन फ्री होल्ड कराने की अंतिम तिथि जून के प्रथम सप्ताह में समाप्त हो जाएगी। नगर निगम क्षेत्र में 500 लोगों ने फ्री होल्ड के लिए पूर्व में आवेदन किया था, लेकिन अभी तक मात्र 125 लोग ही फ्री होल्ड कराने पहुंचे। उधर सहायक नगर आयुक्त ने लोगों से अपील की है कि वह इस सप्ताह तक फ्री होल्ड की प्रक्रिया पूरी कर लें।
शासन ने नजूल की भूमि को फ्री होल्ड कराने के लिए छह महीने का समय दिया था। यह समय 10 जून को खत्म हो रहा है लेकिन निगम क्षेत्र में अभी तक 125 लोगों ने ही नजूल की जमीन फ्री होल्ड कराने की प्रक्रिया पूरी की है। सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन ने बताया कि 500 लोगों ने नजूल जमीन को फ्री होल्ड कराने के लिए पूर्व में 25 प्रतिशत पैसा जमा किया था लेकिन वह अब फ्री होल्ड कराने नहीं आ रहे हैं। 125 लोग ही अभी तक फ्री होल्ड की प्रक्रिया पूरी कर पाए हैं। भसीन ने बताया कि सर्किल रेट अधिक होने के कारण कई लोग बजट की कमी का हवाला देकर भी फ्री होल्ड नहीं करा पा रहे हैं। कहा कि शासन से समय सीमा बढ़ती है तो यह प्रक्रिया आगे जारी रहेगी। फ्री होल्ड कराने की समय सीमा 10 जून है।